देश की खबरें | छात्रा को गांजे पीने के लिए उकसाने वाला व्लॉगर गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में एक वीडियो चैट के दौरान स्कूली छात्रा को गांजा पीने के लिए उकसाने के आरोप में एक व्लॉगर को गिरफ्तार किया गया है। यह वीडियो चैट वायरल हो गई है।

कोच्चि, 10 अगस्त केरल में एक वीडियो चैट के दौरान स्कूली छात्रा को गांजा पीने के लिए उकसाने के आरोप में एक व्लॉगर को गिरफ्तार किया गया है। यह वीडियो चैट वायरल हो गई है।

आबकारी विभाग ने कहा कि फ्रैंसिस नेविन ऑगुस्तटाइन को मंगलवार को यहां मट्टान्चेरी इलाके में स्थित उसके घर से हिरासत में लिया गया और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

मट्टान्चेरी रेंज के निरीक्षक वी. एस. प्रदीप की अगुवाई में आबकारी विभाग की एक टीम ने ऑगुस्तटाइन के घर पर छापा मारा था और दो ग्राम गांजा बरामद किया था जो कपड़ों में छुपा कर रखा गया था।

अधिकारी ने कहा कि वीडियो चैट के वायरल होने के बाद उसके खिलाफ जांच शुरू की गई थी।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमें उसके घर से और कोई मादक पदार्थ नहीं मिला। मगर उसकी तलाशी लेने पर उसकी जेब से दो ग्राम गांजा मिला है।”

अधिकारी ने उन लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी जो सोशल मीडिया या अन्य तरीकों से नशीले पदार्थों को बढ़ावा देते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now