विदेश की खबरें | विवेकानंद योग विश्वविद्यालय की अमेरिका के पूर्वी तट पर नया परिसर खोलने की योजना
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. विवेकानंद योग विश्वविद्यालय ने पूर्वी तट पर एक नया परिसर खोलने की योजना तैयार की है।
वाशिंगटन, 15 जून विवेकानंद योग विश्वविद्यालय ने पूर्वी तट पर एक नया परिसर खोलने की योजना तैयार की है।
लॉस एंजिलिस परिसर में 12 जून को विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में 23 छात्रों को मास्टर ऑफ साइंस (योग) की डिग्री दी गई थी।
इसके न्यासी बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. एच. आर. नागेंद्र ने कहा, ‘‘ हम पूर्वी तट पर भी कुछ (विवेकानंद योग विश्वविद्यालय का परिसर) बनाने की योजना बना रहे हैं।’’
उन्होंने बताया कि वह पूर्वी तट में विश्वविद्यालय का एक परिसर बनाने के लिए न्यूयॉर्क के प्रख्यात भारतीय-अमेरिकी प्रेम भंडारी के साथ बातचीत कर रहे हैं।
योग गुरु नागेंद्र विश्वविद्यालय के चांसलर भी हैं। उन्होंने 2022 में बेंगलुरू में विश्व के पहले योग विश्वविद्यालय की स्थापना की थी।
उन्होंने बताया कि अमेरिका में योग की बढ़ती लोकप्रियता, देश में योग चिकित्सकों, शिक्षकों और शोधकर्ताओं की बढ़ती मांग को देखते हुए यह फैसला किया गया है।
योग गुरु नागेंद्र ने कहा कि यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र के प्रयासों का नतीजा है।
विवेकानंद योग विश्वविद्यालय के पूर्वी तट परिसर को खोलने के कदम का स्वागत करते हुए प्रेम भंडारी ने कहा कि इससे अमेरिका के इस हिस्से की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।
भंडारी ने कहा, ‘‘ डॉ. नागेंद्र एक दूरदर्शी व्यक्ति हैं। विवेकानंद योग विश्वविद्यालय की स्थापना करके वह योग शिक्षा एवं अनुसंधान के वैज्ञानिक पहलू सामने ला रहे हैं, ऐसा पहले कभी नहीं किया गया।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2022 11:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

