देश की खबरें | विश्व भारती प्रकरण : एक रुपया में इलाज करने वाले डॉक्टर की प्रतिमा पर स्याही फेंकी गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के बोलपुर शहर में बुधवार को प्रख्यात डॉक्टर सुशोवन बनर्जी की एक आवक्ष प्रतिमा पर स्याही डाली हुई मिली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बोलपुर (पश्चिम बंगाल), 19 अगस्त पश्चिम बंगाल के बोलपुर शहर में बुधवार को प्रख्यात डॉक्टर सुशोवन बनर्जी की एक आवक्ष प्रतिमा पर स्याही डाली हुई मिली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बनर्जी ने विश्व भारती मैदान की बाड़बंदी किये जाने का समर्थन किया था, जहां पौष मेला लगा करता है।

यह भी पढ़े | World Mosquito Day: जानें किन रोगों के कारण फैलते हैं मच्छर.

पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने सुबह में पाया कि वार्ड नंबर 14 में स्थित बनर्जी की आवक्ष प्रतिमा पर स्याही डाल दी गई है।

एक रुपये में इलाज करने वाले डॉक्टर के रूप में प्रसिद्ध बनर्जी ने मंगलवार को विश्वविद्यालय प्रशासन का समर्थन किया था। विश्वविद्यालय परिसर में हिंसा होने के बाद उन्होंने मैदान को घेरे जाने के विश्वविद्यालय प्रशासन के रुख का समर्थन किया था।

यह भी पढ़े | तमिलनाडु: गायक एसपी बालासुब्रमण्यम के स्वास्थ्य में सुधार नहीं, वेंटिलेटर पर रखा गया: 19 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बनर्जी को इस साल पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। वह विश्वविद्यालय की कार्यकारिणी परिषद के भी पूर्व सदस्य हैं।

पुलिस ने बताया कि वह घटना की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\