जरुरी जानकारी | विस्तारा के विमान और चालक दल के सदस्य 12 नवंबर को एयर इंडिया में शामिल होंगे: कैंपबेल विल्सन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एयर इंडिया के प्रमुख कैंपबेल विल्सन ने शुक्रवार को कहा कि नियामकीय मंजूरी मिलने के बाद विस्तारा के विमानों और चालक दल को एयर इंडिया में शामिल करने की तारीख 12 नवंबर तय की गई है।

नयी दिल्ली, 30 अगस्त एयर इंडिया के प्रमुख कैंपबेल विल्सन ने शुक्रवार को कहा कि नियामकीय मंजूरी मिलने के बाद विस्तारा के विमानों और चालक दल को एयर इंडिया में शामिल करने की तारीख 12 नवंबर तय की गई है।

टाटा समूह और सिंगापुर एयरलाइंस के बीच संयुक्त उद्यम विस्तारा का एयर इंडिया में विलय हो रहा है। विलय के बाद सिंगापुर एयरलाइंस की इस एयरलाइन की टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया में 25.1 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी।

सरकार ने विलय के हिस्से के रूप में सिंगापुर एयरलाइंस द्वारा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) को मंजूरी दे दी है।

विल्सन ने शुक्रवार को कर्मचारियों को भेजे संदेश में कहा कि वे अब लंबी तथा जटिल विलय प्रक्रिया के अंतिम चरण में हैं।

विलय की घोषणा नवंबर 2022 में की गई थी।

विल्सन ने कहा कि 12 नवंबर या उसके बाद विस्तारा की उड़ानों के लिए उड़ान संख्या एयर इंडिया की संख्या में बदल जाएगी। हालांकि, करीब सभी मामलों में विमान, समय सारणी तथा परिचालन चालक दल 2025 की शुरुआत तक अपरिवर्तित रहेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘ 12 नवंबर के बाद के लिए विस्तारा की उड़ानों में पहले से बुकिंग करा चुके सभी ग्राहकों की बुकिंग एयर इंडिया की उड़ान संख्या में परिवर्तित हो जाएगी। यह सितंबर में चरणबद्ध तरीके से होगा और ऐसा होने पर ग्राहकों को व्यक्तिगत रूप से सूचित किया जाएगा।’’

विल्सन ने कहा कि अब विनियामक मंजूरी मिलने के बाद विस्तारा एयर ऑपरेटर सर्टिफिकेट से एयर इंडिया में विमान तथा चालक दल को स्थानांतरण करने की तारीख 12 नवंबर निर्धारित की गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘ अब जबकि हम इस लंबी तथा जटिल प्रक्रिया के अंतिम चरण में हैं, तो आइए हम अपनी एकाग्रता तथा प्रयास कायम रखें ताकि हमारे सामूहिक ग्राहक तथा सहकर्मियों के लिए यह बदलाव बेहद सहज हो।’’

एयर इंडिया ने एक अलग विज्ञप्ति में, एयरलाइन में सिंगापुर एयरलाइंस द्वारा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी का स्वागत किया।

इसमें कहा गया, ‘‘ यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है जो विस्तारा तथा एयर इंडिया के बीच विलय प्रक्रिया और एयर इंडिया समूह के व्यापक बदलाव को सुगम बनाती है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी