देश की खबरें | अयोग्यता के लिए दायर याचिकाओं पर बोले विस अध्यक्ष: न विलंब करूंगा न जल्दबाजी में फैसला लूंगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह शिवसेना के कुछ विधायकों को अयोग्य ठहराने के लिए दायर याचिकाओं पर फैसले करने में देरी नहीं करेंगे, लेकिन इनपर जल्दबाज़ी में भी निर्णय नहीं करेंगे।

मुंबई, 21 सितंबर महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह शिवसेना के कुछ विधायकों को अयोग्य ठहराने के लिए दायर याचिकाओं पर फैसले करने में देरी नहीं करेंगे, लेकिन इनपर जल्दबाज़ी में भी निर्णय नहीं करेंगे।

लक्जरी ट्रेन ‘डेक्कन ओडिसी’ में पत्रकारों से बात करते हुए, नार्वेकर ने इस बात पर जोर दिया कि वह जो निर्णय लेंगे वह संवैधानिक होगा।

उन्होंने कहा, “ अयोग्यता याचिकाओं के संबंध में, मैं केवल इतना ही कह सकता हूं कि मैं इसमें देरी नहीं करूंगा और न ही किसी प्रकार की जल्दबाजी करूंगा जिसके कारण न्याय नहीं हो पाए।”

पिछले साल जून में एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद शिवसेना बंट गई थी। शिंदे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थन से मुख्यमंत्री बन गए।

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले गुट ने दलबदल विरोधी कानूनों के तहत शिंदे सहित कई विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग करते हुए याचिका दायर की।

उच्चतम न्यायालय ने 11 मई को विधानसभा अध्यक्ष को उचित समय के भीतर अयोग्यता याचिकाओं पर निर्णय लेने का निर्देश दिया था।

पत्रकारों से बात करते हुए, नार्वेकर ने यह भी कहा कि कुछ बैठकों में हिस्सा लेने के लिए उनकी दिल्ली यात्रा पूर्व नियोजित थी।

नार्वेकर और राज्य मंत्री गिरीश महाजन ने डेक्कन ओडिसी का निरीक्षण किया। इस ट्रेन को चार साल के अंतराल के बाद फिर से शुरू किया जा रहा है। उन्होंने सीएसएमटी से पनवेल तक इसके संचालन के लिए इसे हरी झंडी दिखाई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी