देश की खबरें | वायरस का उपस्वरूप बीए.4, बीए.5 पश्चिम बंगाल में कोविड मामलों में वृद्धि के लिए जिम्मेदार : विशेषज्ञ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस संक्रमित लोगों के नमूनों के जीनोम अनुक्रमण से पता चला है कि ओमीक्रोन के उपस्वरूप बीए.4 और बीए.5 के कारण इस साल की शुरुआत में संक्रमण के मामलों में वृद्धि दर्ज की गई। राज्य स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 30 जून कोरोना वायरस संक्रमित लोगों के नमूनों के जीनोम अनुक्रमण से पता चला है कि ओमीक्रोन के उपस्वरूप बीए.4 और बीए.5 के कारण इस साल की शुरुआत में संक्रमण के मामलों में वृद्धि दर्ज की गई। राज्य स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

विशेषज्ञों के मुताबिक, राज्य में संक्रमण के मामलों में हालिया वृद्धि के लिए वायरस का उपस्वरूप बीए.5 जिम्मेदार रहा।

निदेशक (स्वास्थ्य सेवाएं) सिद्धार्थ नियोगी ने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल में हम संक्रमण की पुष्टि वाले नमूनों का जीनोम अनुक्रमण कर रहे हैं। कुछ में ओमीक्रोन का उपस्वरूप बीए.4 और बीए.5 पाया गया है। हालांकि, घबराने जैसे हालात नहीं हैं। उपस्वरूप बीए.5 तेजी से फैलता है लेकिन यह अधिक घातक नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ नमूनों के नतीजों से पता चला है कि उपस्वरूप बीए.5 धीरे-धीरे बीए.2 की जगह ले रहा है।’’

इस बीच, बेलियाघाट स्थित ‘आईडी एंड बीजी’ अस्पताल में सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग की सहायक प्रोफेसर खेया मुखर्जी ने बंगाल में संक्रमण के मामलों में हालिया वृद्धि के लिए उपस्वरूप बीए.5 को जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने कहा कि राज्य में अगले कुछ सप्ताह में संक्रमण के मामलों में और अधिक वृद्धि हो सकती है क्योंकि उपस्वरूप बीए.2 की तुलना में उपस्वरूप बीए.5 बेहद तेजी से फैलता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू