सेना के सेवानिवृत्त कर्मियों के वृद्धाश्रम में वायरस ने करीब 70 लोगों की जान ली
होलीओक सोल्जर्स होम में मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। संघीय अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं कि यहां रहने वाले लोगों को उचित इलाज से वंचित तो नहीं किया गया था जबकि राज्य के अभियोजक इस संबंध में कानूनी कार्रवाई को लेकर विचार कर रहे हैं।
बोस्टन, 29 अप्रैल (एपी) मैसाचुसेट्स में सेना के सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए बने एक वृद्धाश्रम में कोरोना वायरस से संक्रमित करीब 70 लोगों की मौत हो गई। राज्य और संघीय अधिकारी यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि लंबे समय से चल रहे इस केंद्र में किस तरह की दिक्कतें आईं थीं।
होलीओक सोल्जर्स होम में मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। संघीय अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं कि यहां रहने वाले लोगों को उचित इलाज से वंचित तो नहीं किया गया था जबकि राज्य के अभियोजक इस संबंध में कानूनी कार्रवाई को लेकर विचार कर रहे हैं।
एडवर्ड लेपोयिन्टे ने कहा, ‘‘ यह बेहद बुरा है।’’ लेपोयिन्टो के ससुर यहां रहते थे और वह मामूली रूप से वायरस से संक्रमित थे।
वहीं एक अधिकारी ने सोमवार को कहा कि 67 सेवानिवृत्त सैनिक जो संक्रमित पाए गए थे, उनकी मौत हो गई। वहीं एक अन्य व्यक्ति की मौत की वजह की जानकारी नहीं है। इसके अलावा यहां रहने वाले 83 व्यक्ति और 81 कर्मी भी संक्रमित हैं।
वहीं इस गृह के अधीक्षक ने अपनी कोशिश का बचाव किया है और राज्य के अधिकारियों पर आरोप लगाया है कि वे झूठ बोल रहे हैं कि उन्हें यहां स्थिति की भयावहता की जानकारी नहीं थी।
अधीक्षक बेनेथ वाल्स को प्रशासनिक छुट्टी पर भेज दिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2020 12:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

