देश की खबरें | मुंबई में पशु आवास बनाएगी विराट कोहली की फाउंडेशन

नयी दिल्ली, चार अप्रैल भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली की फाउंडेशन अपनी पशु कल्याण परियोजना के तहत मुंबई के बाहरी हिस्से में दो ‘पशु गृह’ बनाएगी।

विराट कोहली फाउंडेशन ने इसके लिए विवाल्डिस एनिमल हेल्थ और मुंबई के एनजीओ आवाज के साथ हाथ मिलाया है।

ये पशु गृह मलाड और बोईसर में बनाए जाएंगे और इनका संचालन आवाज करेगा।

मलाड का पशु गृह अस्थाई पुनर्वास केंद्र होगा जहां पशुओं (छोटे पशुओं- बिल्ली और कुत्ते) को उनके उबरने तक अस्थाई रूप से भर्ती किया जा सकेगा।

बोईसर का केंद्र स्थायी गृह होगा जहां उन पशुओं को रखा जाएगा जो नेत्रहीन या लकवाग्रस्त हैं।

कोहली एंबुलेंस को भी प्रायोजित करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)