देश की खबरें | वीर दास ने सर्वश्रेष्ठ हास्य सीरीज के लिए पहला एम्मी पुरस्कार जीता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय अभिनेता एवं हास्य कलाकार वीर दास ने अपने विशेष स्टैंड अप कॉमेडी शो ‘वीर दास: लैंडिंग’ के लिए सर्वश्रेष्ठ हास्य सीरीज श्रेणी में एम्मी पुरस्कार जीता है। आयोजक ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 21 नवंबर भारतीय अभिनेता एवं हास्य कलाकार वीर दास ने अपने विशेष स्टैंड अप कॉमेडी शो ‘वीर दास: लैंडिंग’ के लिए सर्वश्रेष्ठ हास्य सीरीज श्रेणी में एम्मी पुरस्कार जीता है। आयोजक ने यह जानकारी दी।

पुरस्कार समारोह सोमवार रात को अमेरिका के न्यूयॉर्क में आयोजित हुआ था।

दास दूसरी बार एम्मी पुरस्कार के लिए नामित हुए और इस श्रेणी में उन्होंने पहली बार पुरस्कार जीता। दास ने ब्रिटिश किशोरों के लोकप्रिय हास्य कार्यक्रम ‘डेरी गर्ल्स’ के तीसरे सीजन के साथ यह ट्रॉफी साझा की।

दास ने कहा कि सर्वश्रेष्ठ हास्य सीरीज के लिए अंतरराष्ट्रीय एम्मी पुरस्कार जीतना ‘‘एक अभूतपूर्व सम्मान है जो किसी सपने के सच होने के समान है।’’

दास ने एक बयान में कहा, ‘‘हास्य श्रेणी में ‘वीर दास: लैंडिंग’ के लिए एम्मी जीतना न केवल मेरे लिए बल्कि पूरे भारतीय हास्य जगत के लिए एक उपलब्धि है। ‘वीर दास: लैंडिंग’ को विश्व स्तर पर गूंजते देखना खुशी की बात है। नेटफ्लिक्स, आकाश शर्मा और रेग टाइगरमैन को शुक्रिया जिन्होंने इसे खास बनाया।’’

दास यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय हास्य अभिनेता भी हैं।

अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार समारोह के लिए नामित होने वाले अन्य भारतीय कलाकारों में शेफाली शाह और जिम सरभ भी शामिल हैं।

शाह को नेटफ्लिक्स शो ‘डेल्ही क्राइम’ के दूसरे सीजन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री श्रेणी में नामित किया गया था, हालांकि वह ‘ला कैडा (डाइव)’ की मेक्सिकन कलाकार कार्ला सूजा से खिताब चूक गईं।

‘रॉकेट बॉयज’ स्टार जिम सरभ भी अभिनेता के लिए नामांकन में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को जीत में नहीं बदल सके। इस श्रेणी में मार्टिन फ्रीमैन ने ‘द रेस्पॉन्डर’ के लिए यह पुरस्कार जीता।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Uttar Pradesh: बदायूं में शादी समारोह में आवारा कुत्ते का आतंक, विदाई के दौरान 60 से ज्यादा लोगों को काटा, मची भगदड़

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट