जरुरी जानकारी | वीआईपी इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक सुदीप घोष ने दिया इस्तीफा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वीआईपी इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने मंगलवार को कहा कि उसके प्रबंध निदेशक सुदीप घोष ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया है।
नयी दिल्ली, पांच जनवरी वीआईपी इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने मंगलवार को कहा कि उसके प्रबंध निदेशक सुदीप घोष ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया है।
उनका इस्तीफा 31 जनवरी से प्रभावी होगा और अनिंद्या दत्ता एक फरवरी से नए प्रबंध निदेशक का पदभार संभालेंगे।
वीआईपी इंडस्ट्रीज ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि कंपनी के निदेशक मंडल ने मंगलवार को अपनी बैठक में 31 जनवरी, 2021 से प्रभावी, प्रबंध निदेशक और प्रमुख प्रबंधन कर्मी के रूप में घोष के इस्तीफे को मंजूरी दे दी।
नयी नियुक्ति के बारे में, कंपनी ने कहा कि कंपनी के सभी व्यावसायिक कार्यक्षेत्र और इसके संचालन के प्रबंधन के लिए अनिंद्या जिम्मेदार होंगे।
दत्ता, लोट्टे समूह की कंपनी हैवमोर आइस क्रीम प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक थे, और लगभग 18 वर्ष तक ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के साथ रहे।
राजेश
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 05, 2021 09:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

