एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मिर्जापुर में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प : एक व्यक्ति की मौत, छह घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के चुनार क्षेत्र में जमीन के एक पुराने विवाद को लेकर दो समूहों के बीच हिंसक झड़प होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मिर्जापुर में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प : एक व्यक्ति की मौत, छह घायल

मिर्जापुर, 23 अक्टूबर उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के चुनार क्षेत्र में जमीन के एक पुराने विवाद को लेकर दो समूहों के बीच हिंसक झड़प होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उसने बताया कि इस घटना के सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक ओ पी सिंह ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को कुछ व्यक्तियों के बीच झगड़े की सूचना मिलने पर पुलिस धवहा गांव पहुंची और उसने घायलों को चुनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां इलाज के दौरान 70 वर्षीय रामचंद्र नामक व्यक्ति की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गयी है और पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

सिंह ने कहा कि इस घटना में नामजद पांच आरोपियों को पूछताछ के लिए गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस बीच, घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने बुधवार को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, ‘‘ उत्तर प्रदेश में मिर्ज़ापुर ज़िले के धवहा गांव में दबंगों द्वारा एक दलित परिवार के साथ की गई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत तथा कई लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की घटना अति-दुःखद एवं निन्दनीय है। सरकार दोषियों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई करे तथा पीड़ित परिवार की पूरी मदद भी करे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 23, 2024 06:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).