देश की खबरें | सांप्रदायिक नहीं थी संभल में हुई हिंसा: राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा ने पिछले वर्ष 24 नवंबर को संभल स्थित जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा से प्रभावित इलाकों का दौरा किया और कहा कि यह घटना सांप्रदायिक नहीं थी।

संभल, छह फरवरी राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा ने पिछले वर्ष 24 नवंबर को संभल स्थित जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा से प्रभावित इलाकों का दौरा किया और कहा कि यह घटना सांप्रदायिक नहीं थी।

लालपुरा ने जामा मस्जिद और कुछ अन्य स्थानों का दौरा करने के बाद संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने दौरा करते समय बड़ी संख्या में लोगों से भी बात की।

उन्होंने कहा, “आयोग का काम होता है कि जहां भी कोई सांप्रदायिक घटना हुई है मौके पर जाकर पड़ताल करें तारि भविष्य ये घटनाएं न हों। इसके बारे में सरकार को सतर्क किया जाए या उसे सिफारिश भेजी जाए।”

लालपुरा ने हालांकि यह भी कहा, “यह (संभल में पिछले ‍वर्ष 24 नवंबर को सर्वे के दौरान हुई हिंसा) सांप्रदायिक घटना तो नहीं थी क्योंकि इसमें प्रशासन अदालत के आदेश पर सर्वे कर रहा था। उसके बाद घटना हुई। इसके बारे में मैंने बहुत से लोगों से सुना है लेकिन अंतिम निर्णय पर पहुंचने से पहले बहुत सारी और बातें भी देखनी होती हैं, लोगों से मिलना होता है।”

उन्होंने एक सवाल पर कहा, “जामा मस्जिद को मैंने देखा है। मैं बस यही देखना चाहता था कि कहां क्या-क्या हुआ है। किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले ये सब चीजें देखनी होती हैं। सभी को सुनना भी होता है। मैंने बहुत लोगों को सुना भी है। उसके बाद आयोग अपनी रिपोर्ट सरकार को भेजेगा।”

लालपुरा ने कहा, “भावना तो यही है कि देश में अमन-आमान बना रहे और आपसी भाईचारा मजबूत रहे।”

पिछले वर्ष 24 नवंबर को संभल के कोट गर्वी मोहल्ले में शाही जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान हिंसा भड़क उठी थी।

इस दौरान गोली चलने से चार लोगों को मौत हो गयी थी तथा बड़ी संख्या में अन्य लोग जख्मी हुए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Uttar Pradesh: बदायूं में शादी समारोह में आवारा कुत्ते का आतंक, विदाई के दौरान 60 से ज्यादा लोगों को काटा, मची भगदड़

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट