देश की खबरें | लोकतंत्र में हिंसा अस्वीकार्य, स्थिति पर नियंत्रण करें ममता : कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई कथित हिंसा की निंदा करते हुए मंगलवार को कहा कि ऐसी घटनाएं लोकतंत्र में अस्वीकार्य हैं और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को स्थिति पर नियंत्रण करना चाहिए।

नयी दिल्ली, चार मई कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई कथित हिंसा की निंदा करते हुए मंगलवार को कहा कि ऐसी घटनाएं लोकतंत्र में अस्वीकार्य हैं और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को स्थिति पर नियंत्रण करना चाहिए।

पार्टी के पश्चिम बंगाल प्रभारी जितिन प्रसाद ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों ने हमला किया है तथा महिलाओं और बच्चों को भी नहीं छोड़ा गया।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘चुनाव के बाद तृणमूल कांग्रेस की ओर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ की गई हिंसा अस्वीकार्य है। महिलाओं और बच्चों तक को नहीं छोड़ा गया। मुझे विश्वास है कि पश्चिम बंगाल के जोगों ने इस अराजकता के लिए वोट नहीं दिया है।’’

पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हिंसा के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस प्रवक्ता शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि उनकी पार्टी ऐसी घटनाओं की निंदा करती है।

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस ने इस तरह की हिंसा का कभी समर्थन नहीं किया है। लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं है।’’

गोहिल ने कहा, ‘‘ममता बनर्जी को इतना ज्यादा प्रेम और वोट मिला है। उन्हें हिंसा पर नियंत्रण करना चाहिए।’’

. कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘अगर हिंसा में मारे गए लोग भाजपा के कार्यकर्ता हैं तो भी हम उनके परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

भारत ने चीनी के निर्यात पर लगाई रोक: सितंबर 2026 तक निर्यात रहेगा 'प्रतिबंधित', घरेलू आपूर्ति और महंगाई को बताया कारण

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड