जरुरी जानकारी | विंजो ने 37.5 करोड़ रुपये के ‘गेम डेवलपर फंड-2’ की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सोशल गेमिंग मंच विंजो ने शुक्रवार को घरेलू गेम डेवलपरों के लिए 37.5 करोड़ रुपये के कोष ‘गेम डेवलपर फंड-2’ की घोषणा की। यह कोष भारतीय गेम डेलपर के तंत्र को मजबूत करने के लिए काम करेगा।

नयी दिल्ली, छह नवंबर सोशल गेमिंग मंच विंजो ने शुक्रवार को घरेलू गेम डेवलपरों के लिए 37.5 करोड़ रुपये के कोष ‘गेम डेवलपर फंड-2’ की घोषणा की। यह कोष भारतीय गेम डेलपर के तंत्र को मजबूत करने के लिए काम करेगा।

विंजो ने हाल में सिंगापुर स्थित वैश्विक मनोरंजन मंच मेकर्स फंड, न्यूयॉर्क के कोर्टसाइड वेंचर और बेन कैपिटल के स्टीव पैग्लियूका से 133.5 करोड़ डॉलर की राशि जुटायी थी। इसी के बाद उसने इस ‘गेम डेवलपर फंड-2’ की घोषणा की है।

यह भी पढ़े | Chandigarh Bans Sale and Use Of Crackers: चंडीगढ़ में पटाखों की बिक्री और जलाने पर लगी पाबंदी.

विंजो गेम्स के सह-संस्थापक पावन नंदा ने एक बयान में कहा, ‘‘हमें ‘गेम डेवलपर फंड-2’ को पेश करते हुए खुशी हो रही है। इस पहल के माध्यम से हम भारतीय गेमिंग परिवेश को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’

कंपनी ने इससे पहले जुलाई 2019 में करीब 11 करोड़ रपये के कोष- एक की घोषणा की थी। इसके तहत बड़ी और छोटे डेवलपर से 250 आवेदन प्राप्त हुये। अंतत: नौ टीमों में यह पूंजी लगाई गई।

यह भी पढ़े | कर्नाटक सरकार दीपावली के दौरान पटाखों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाएगी: मुख्यमंत्री येदियुरप्पा.

कोविड- 19 महामारी के प्रसार और चीन की ऐप पर रोक लगने के बाद भारतीय गेमिंग क्षेत्र में गतिविधियां तेज हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\