देश की खबरें | विनेश घुटने की चोट के कारण एशियाई खेलों से बाहर, अंतिम पंघाल का रास्ता साफ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एशियाई खेलों में सीधे प्रवेश पाने वाली विनेश फोगाट ने मंगलवार को घोषणा की कि वह घुटने की चोट के कारण चीन के हांगझोउ में होने वाले इन महाद्वीपीय खेलों में भाग नहीं ले पाएगी, जिससे रिजर्व खिलाड़ी अंतिम पंघाल का टीम में शामिल होने का रास्ता साफ हो गया।

नयी दिल्ली, 15 अगस्त एशियाई खेलों में सीधे प्रवेश पाने वाली विनेश फोगाट ने मंगलवार को घोषणा की कि वह घुटने की चोट के कारण चीन के हांगझोउ में होने वाले इन महाद्वीपीय खेलों में भाग नहीं ले पाएगी, जिससे रिजर्व खिलाड़ी अंतिम पंघाल का टीम में शामिल होने का रास्ता साफ हो गया।

विनेश और बजरंग पूनिया को एशियाई खेलों के ट्रायल्स में छूट देने के कारण विवाद पैदा हो गया था और कुश्ती समुदाय ने तदर्थ पैनल के इस फैसले की कड़ी आलोचना की थी।

जकार्ता एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली विनेश ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपनी चोट का खुलासा करते हुए बताया कि 13 अगस्त को उनके बाएं घुटने में चोट लग गई और 17 अगस्त को मुंबई में उसका ऑपरेशन किया जाएगा।

इसका मतलब है कि वह अगले महीने विश्व चैंपियनशिप में भी भाग नहीं ले पाएगी जो कि ओलंपिक के लिए क्वालीफाइंग प्रतियोगिता भी है। विश्व चैंपियनशिप के लिए ट्रायल 25 और 26 अगस्त को पटियाला में होंगे।

विनेश ने कहा,‘‘ मैं एक बेहद बुरी खबर साझा करना चाहती हूं। दो दिन पहले 13 अगस्त 2023 को अभ्यास के दौरान मेरा बायां घुटना चोटिल हो गया। स्कैन और परीक्षणों के बाद चिकित्सकों ने कहा कि दुर्भाग्य से इस चोट का एकमात्र उपचार ऑपरेशन है।’’

उन्होंने कहा,‘‘ मेरा 17 अगस्त को मुंबई में ऑपरेशन होगा। मैंने जकार्ता में 2018 में भारत के लिए एशियाई खेलों में जो स्वर्ण पदक जीता था, मेरा सपना उसे फिर से जीतने का था लेकिन दुर्भाग्य से इस चोट के कारण मैं अब इन खेलों में भाग नहीं ले पाऊंगी।’’

पंघाल और सुजीत कलकल ने विनेश और बजरंग को दिए गए सीधे प्रवेश को अदालत में चुनौती दी थी लेकिन उच्च न्यायालय ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी।

पंघाल ने ट्रायल्स में महिलाओं के 53 किग्रा भार वर्ग में जबकि विशाल कालीरमण में पुरुषों के 65 किग्रा भार वर्ग में जीत दर्ज की थी। इन दोनों खिलाड़ियों को खेलों के लिए रिजर्व खिलाड़ियों की सूची में रखा गया था।

हरियाणा के सिसाई गांव में आयोजित खाप पंचायत ने भी पंघाल और कालीरमण को टीम में शामिल करने का पक्ष लिया था।

विनेश ने इसके साथ ही कहा कि उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया है ताकि रिजर्व खिलाड़ी एशियाई खेलों के लिए भेजा जा सके।

विनेश ने लिखा,‘‘ मैं अपने सभी प्रशंसकों से मेरा समर्थन जारी रखने का आग्रह करती हूं ताकि मैं जल्द ही मजबूत वापसी करके पेरिस ओलंपिक के लिए तैयारी कर सकूं। आपके समर्थन से मुझे मजबूती मिलती है।’’

इस बीच पूनिया ने अभ्यास शुरू कर दिया है। मंगलवार को उन्होंने सोनीपत में नौसेना के रायपुर प्रशिक्षण केंद्र में अभ्यास किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज