खेल की खबरें | विन्स का शतक, इंग्लैंड ने पाक का सूपड़ा साफ किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. विन्स के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहले शतक से इंग्लैंड ने 332 रन के लक्ष्य को 48 ओवर में सात विकेट खोकर हासिल कर दिया। विन्स के 95 गेंदों पर 102 रन के सामने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम की 158 रन की पारी फीकी पड़ गयी।
विन्स के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहले शतक से इंग्लैंड ने 332 रन के लक्ष्य को 48 ओवर में सात विकेट खोकर हासिल कर दिया। विन्स के 95 गेंदों पर 102 रन के सामने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम की 158 रन की पारी फीकी पड़ गयी।
पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण मिलने पर नौ विकेट पर 331 रन का बड़ा स्कोर बनाया था लेकिन इंग्लैंड की दूसरी श्रेणी की टीम ने उसे बौना साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। कुछ खिलाड़ियों के कोविड-19 से संक्रमित होने के कारण अपनी मूल टीम के पृथकवास पर चले जाने के बाद इंग्लैंड को इन तीन मैचों में पूरी तरह से नयी टीम उतारनी पड़ी थी।
इंग्लैंड का स्कोर 24 ओवर के बाद पांच विकेट पर 165 रन था लेकिन इसके बाद विन्स ने लुईस ग्रेगरी (77) के साथ 129 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। विन्स को हारिस रऊफ (65 रन देकर चार) ने मिड ऑफ पर कैच कराया जबकि ग्रेगरी भी गेंद हवा में लहरा गये। तब इंग्लैंड लक्ष्य से 29 रन पीछे था।
क्रेग ओवरटन (नाबाद 18) और ब्रेडन कार्स (नाबाद 12) ने इंग्लैंड को लक्ष्य तक पहुंचाया। कार्स ने इससे पहले 61 रन देकर पांच विकेट भी लिये थे।
इससे पहले पाकिस्तानी पारी का आकर्षण बाबर का शतक और मोहम्मद रिजवान (74) के साथ उनकी 179 रन की साझेदारी रही। इंग्लैंड की तरफ से कार्स के अलावा सादिक महमूद ने 60 रन देकर तीन विकेट हासिल किये।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2021 09:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

