देश की खबरें | अवैध कोयला खनन व मवेशी तस्करी मामले में दायर विनय मिश्रा की याचिका खारिज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कलकत्ता उच्च न्यायालय ने बुधवार को विनय मिश्रा द्वारा दायर दो याचिकाओं को खारिज कर दिया जिसमें आसनसोल स्थित सीबीआई की अदालत में विशेष न्यायाधीश के समक्ष उसके खिलाफ कथित अवैध कोयला खनन और मवेशी तस्करी के मामलों की चल रही सुनवाई को चुनौती दी गयी थी।

कोलकाता, 28 जुलाई कलकत्ता उच्च न्यायालय ने बुधवार को विनय मिश्रा द्वारा दायर दो याचिकाओं को खारिज कर दिया जिसमें आसनसोल स्थित सीबीआई की अदालत में विशेष न्यायाधीश के समक्ष उसके खिलाफ कथित अवैध कोयला खनन और मवेशी तस्करी के मामलों की चल रही सुनवाई को चुनौती दी गयी थी।

मिश्रा के वकील ने इससे पहले अदालत को बताया कि उनका मुवक्किल देश छोड़ चुका है और भारतीय नगारिकता भी त्याग दी है।

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश तीर्थंकर घोष ने मिश्रा के आवेदनों को खारिज करते हुए कहा कि चल रही जांच में कोई अवैध कार्य नहीं हो रहा है और ऐसे में जारी मामले में हस्तक्षेप करने की कोई संभावना नहीं है।

अदालत ने मिश्रा द्वारा सीबीआई के समक्ष पूछताछ के लिए पेश होने को लेकर दायर संशोधित अर्जी भी खारिज कर दी।

मिश्रा के वकील और पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य द्वारा 16 नवंबर 2018 की अधिसूचना में आम सहमति वापस लेने के बाद सीबीआई जांच के अधिकार को चुनौती दी है।

अदालत ने रेखांकित किया कि दिल्ली विशेष पुलिस अवस्थापना (डीएसपीई)अधिनियम को उसके संशोधनों के साथ पुनगर्ठित किया गया है ताकि सीबीआई को भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत जांच में मदद मिल सके।

अदालत ने टिप्पणी की, ‘‘16 नवंबर 2018 को जारी अधिसूचना में आम सहमति अचानक और बिना कारण ली गई और इसका प्रभाव केंद्र सरकार के भ्रष्ट अधिकारियों के बचाव के रूप में है। इसलिए, यह सीबीआई अधिकारियों को केंद्रीय सतर्कता आयोग अधिनियम 2003 की धारा-8(2) श्रेणी में आने वाले अधिकारियों के खिलाफ आरोप की जांच से रोकता है।’’

न्यायमूर्ति घोष ने अपने आदेश में कहा कि इस शिकायत में आरोप की प्रकृति, जो अधिकारी/आरोपी शामिल है, राजकोष को जो नुकसान हुआ,उनमें राज्य को संविधान द्वारा प्रदत्त शक्तियों में हस्तक्षेप का मामला शामिल नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\