खेल की खबरें | स्पेन में विल्लारीयाल चैंपियन्स लीग में जगह बनाने के करीब पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. विल्लारीयाल की वापसी के बाद यह छह मैचों में पांचवीं जीत है। वह अब चौथे स्थान पर काबिज सेविला ने केवल तीन अंक पीछे है जबकि छठे स्थान की टीम गेटाफे से दो अंक आगे हो गया है। सत्र में यह पहला अवसर है जबकि विल्लारीयाल पांचवें स्थान पर पहुंचा है।

विल्लारीयाल की वापसी के बाद यह छह मैचों में पांचवीं जीत है। वह अब चौथे स्थान पर काबिज सेविला ने केवल तीन अंक पीछे है जबकि छठे स्थान की टीम गेटाफे से दो अंक आगे हो गया है। सत्र में यह पहला अवसर है जबकि विल्लारीयाल पांचवें स्थान पर पहुंचा है।

कोरोना वायरस के कारण तीन महीने तक लीग के ठप्प रहने के बाद जब इसकी पिछले महीने वापसी हुई तो विल्लारीयाल ने केवल सेविला से एक मैच 2-2 से ड्रा खेला। उसने बाकी पांचों मैच जीते।

यह भी पढ़े | विश्व कप-2011 फिक्सिंग मामला, श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा से होगी पूछताछ.

मोरेना ने सातवें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदला और फिर 30वें मिनट में दूसरा गोल दागा। वह लीग में अब तक 15 गोल कर चुके हैं जो स्पेनिश खिलाड़ियों में सर्वाधिक हैं।

रीयाल मैड्रिड के फ्रांसीसी स्ट्राइकर करीम बेंजेमा ने 17 और बार्सिलोना के अर्जेंटीनी स्टार लियोनेल मेस्सी ने 22 गोल किये हैं।

यह भी पढ़े | इरफान पठान का बड़ा खुलासा, कहा- मुझे नंबर-3 पर प्रमोट करने का आइडिया सचिन तेंदुलकर का था, ग्रेग चैपल का नहीं.

अन्य मैचों में एथलेटिक बिलबाओ ने वेलेंसिया को 2-0 से हराया। यह वेलेंसिया की लगातार तीसरी हार है। ग्रेनाडा ने अलावेस पर 2-0 की जीत से यूरोपा लीग में जगह बनाने की कवायद जारी रखी जबकि वेलाडोलिड दूसरे हाफ के इंजुरी टाइम में पेनल्टी चूक गया और उसे लेवांटे के खिलाफ गोलरहित ड्रा खेलना पड़ा।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\