देश की खबरें | ग्रामीणों ने रणथंभौर बाघ अभयारण्य के पास एक बाघ को मार डाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में स्थित विख्यात रणथंभौर बाघ अभयारण्य के पास ग्रामीणों ने एक बाघ को मार डाला। एक अधिकारी ने बताया कि इस बाघ की पहचान ‘टी-86’ के रूप में हुई है।

जयपुर, चार नवंबर राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में स्थित विख्यात रणथंभौर बाघ अभयारण्य के पास ग्रामीणों ने एक बाघ को मार डाला। एक अधिकारी ने बताया कि इस बाघ की पहचान ‘टी-86’ के रूप में हुई है।

अधिकारी के अनुसार अभयारण्य के पास उलियाना गांव में ग्रामीणों ने 12 वर्षीय इस बाघ को इस संदेह में मार डाला कि यह वही जानवर है जिसने 51 वर्षीय व्यक्ति का शिकार किया था।

अधिकारी ने बताया कि रविवार दोपहर उलियाना में एक मृत बाघ मिला जिसके शरीर पर हमले के निशान थे।

रणथंभौर बाघ अभयारण्य (आरटीआर) के क्षेत्रीय डायरेक्टर अनूप के.आर. ने कहा, ‘‘फिलहाल बाघ का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।’’

एक अन्य वन अधिकारी ने कहा कि ‘टी-86’ के चेहरे पर चोट के निशान बताते हैं कि उस पर कुल्हाड़ी जैसी धारदार चीज से हमला किया गया और पत्थर फेंके गए।

उन्होंने बताया कि एक पुराने घाव से संकेत मिलता है कि संभवत: वह किसी अन्य बाघ के साथ लड़ाई में घायल हुआ होगा। उन्होंने कहा कि करीब 20 से अधिक ग्रामीणों ने रविवार दोपहर ‘टी-86’ पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि बाघ बूढ़ा था और दूसरे बाघ के साथ संघर्ष में घायल हो गया था और वन विभाग की निगरानी में था।

उन्होंने बताया कि मृत बाघ उसी स्थान पर मिला जहां एक दिन पहले 51 वर्षीय भरतलाल का शव मिला था। उन्होंने बताया कि बाघ ने बकरियां चराने गए भरतलाल पर हमला कर दिया था जिससे उसकी मौत हो गई।

पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\