खेल की खबरें | सुले के खिलाफ 17 अगस्त को रिंग में वापसी करेंगे विजेंदर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह 17 अगस्त को रायपुर में घाना के एलियासु सुले के खिलाफ रिंग में वापसी करेंगे। यह उनका स्वदेश में छठा पेशेवर मुकाबला होगा।

मुंबई, दो अगस्त भारतीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह 17 अगस्त को रायपुर में घाना के एलियासु सुले के खिलाफ रिंग में वापसी करेंगे। यह उनका स्वदेश में छठा पेशेवर मुकाबला होगा।

यह रायपुर में आयोजित होने वाला पहला पेशेवर मुकाबला होगा। ‘पर्पल गोट स्पोर्टस्टेनमेंट एलएलपी’ द्वारा आयोजित यह मुकाबला बलबीर सिंह जुनेजा स्टेडियम में होगा।

विजेंदर ने बयान में कहा, ‘‘मैं इस मुकाबले को लेकर काफी उत्साहित हूं। मैंने इसके लिये कड़ा अभ्यास किया है और यह जीत की राह पर लौटने का शानदार मौका होगा। मैं एलियासु सुले के खिलाफ रिंग में लौटने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं जानता हूं कि मैं क्या कर सकता हूं। मुझे विश्वास है कि मैं उसके विजय अभियान पर रोक लगा दूंगा।’’

सुले का उन आठ मुकाबलों में शत प्रतिशत नॉकआउट रिकॉर्ड है, जिसमें उन्होंने भाग लिया है और वह अपने विजय अभियान को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे।

इस मुकाबले को ‘द जंगल रंबल’ नाम दिया गया है जिसमें फैजान अनवर, सचिन नौटियाल, कार्तिक सतीश कुमार, आशीष शर्मा, गुरप्रीत सिंह और शेखोम रेबाल्डो भी अपने प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ रिंग में उतरेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\