देश की खबरें | जेबकतरों से भी बदतर है विजयन सरकार : सतीशन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल विधानसभा के विपक्ष के नेता वी डी सतीशन ने मंगलवार को ईंधन पर उपकर लगाने के वामपंथी सरकार के फैसले की आलोचना की और घोषणा की है कि कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) तब तक अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेगा जब तक कि राज्य के बजट में सभी “जनविरोधी सिफारिशें” वापस नहीं ले ली जातीं।

तिरुवनंतपुरम, 14 फरवरी केरल विधानसभा के विपक्ष के नेता वी डी सतीशन ने मंगलवार को ईंधन पर उपकर लगाने के वामपंथी सरकार के फैसले की आलोचना की और घोषणा की है कि कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) तब तक अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेगा जब तक कि राज्य के बजट में सभी “जनविरोधी सिफारिशें” वापस नहीं ले ली जातीं।

यूडीएफ द्वारा आयोजित राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सतीशन ने कहा कि पिनराई विजयन के नेतृत्व वाली सरकार केरल में आम आदमी की “जेब नोच” रही है ।

केरल बजट में जनविरोधी सिफारिशों के खिलाफ कल शाम से यहां सचिवालय और राज्य भर के जिला कलेक्ट्रेट के सामने आयोजित राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन मंगलवार को समाप्त हो गया।

मुख्यमंत्री विजयन पर तीखा हमला करते हुए विपक्ष के नेता ने कहा कि सरकार एक हाथ से सामाजिक सुरक्षा पेंशन दे रही है और दूसरे हाथ से आम आदमी की जेब काट रही है।

सतीशन ने कहा, “हम इसे ‘जेब काटना’ भी नहीं कह सकते। सरकार जेब नोच रही है। अब लोग केरल सरकार का बदला हुआ चेहरा देख रहे हैं। लुटेरी सरकार का चेहरा।”

मुख्यमंत्री के खिलाफ अपने हमले जारी रखते हुए सतीशन ने आरोप लगाया कि विजयन लोगों से डरते हैं, जब वे यात्रा करते हैं तो सड़क पर किसी को नहीं देखना चाहते और जनता को डराने के लिए पुलिस का इस्तेमाल करते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now