देश की खबरें | विजयन ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर दुख व्यक्त किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए राज्य में 2018 में आई बाढ़ के दौरान उनकी मदद को याद किया।

जियो

तिरुवनंतपुरम, 15 जून केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए राज्य में 2018 में आई बाढ़ के दौरान उनकी मदद को याद किया।

मुंबई में रविवार को 34 वर्षीय अभिनेता अपने अपार्टमेंट में फांसी पर लटके मिले थे ।

यह भी पढ़े | दिल्ली: सर्वदलीय बैठक के दौरान कांग्रेस ने सभी के लिए की COVID-19 टेस्ट की मांग: 15 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

विजयन ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा, ‘‘ सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर सुनकर हमें बहुत दुख हुआ। उनकी अकाल मौत भारतीय फिल्म उद्योग के लिए बड़ा नुकसान है। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशसंकों के प्रति हमारी संवेदनाएं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ केरल में बाढ़ के दौरान उनके द्वारा की गई मदद को याद करते हुए हम उन्हें अपनी श्रृद्धांजलि देते हैं ।’’

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: CM योगी आदित्यनाथ की उच्च स्तरीय टीम कोरोना महामारी से प्रभावित 11 जिलों का करेगी दौरा.

केरल में 2018, अगस्त में आई बाढ़ के दौरान एक प्रशंसक ने इंस्टाग्राम पर अभिनेता को एक कमेंट (टिप्पणी) में टैग किया और कहा कि उसके पास पैसा नहीं है लेकिन वह खाद्य पदार्थ मदद के रूप में देना चाहता है।

अभिनेता ने यह टिप्पणी देखी और इसका जवाब देते हुए कहा कि वह उनके नाम पर एक करोड़ रुपये की राशि दान में देंगे। राजपूत ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में अपने प्रशंसक के नाम पर एक करोड़ रुपया दिया और उसका स्क्रीनशॉट जारी करते हुए ‘ माय केरल’ लिखा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी