देश की खबरें | विज ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा- इंदिरा गांधी ने दिया था ‘हम दो, हमारे दो’ का नारा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के गृह मंत्री अनिज विज ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि ‘हम दो, हमारे दो’ का नारा देश के परिवार नियोजन अभियान के लिए उनकी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने दिया था।
चंडीगढ़, 12 फरवरी हरियाणा के गृह मंत्री अनिज विज ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि ‘हम दो, हमारे दो’ का नारा देश के परिवार नियोजन अभियान के लिए उनकी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने दिया था।
राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को तीन विवादित कृषि कानूनों को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि इन कानूनों से मंडियां खत्म हो जाएंगी और कृषि क्षेत्र कुछ बड़े उद्योगपतियों के नियंत्रण में चला जाएगा।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने यह भी कहा कि ‘‘सालों पहले परिवार नियोजन का नारा था, हम दो हमारे दो। जैसे कोरोना दूसरे रूप में आता है, उसी तरह यह नारा फिर से आया है। यह हम दो, हमारे दो की सरकार है।’’
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए ट्वीट भी किया था, ‘‘हम दो, हमारे दो’ की सरकार।’’
विज ने ट्वीट किया, ‘‘राहुल गांधी ने केंद्र सरकार के बारे कहा है कि यह ‘हम दो, हमारे दो’ की सरकार है। राहुल गांधी शायद यह नहीं जानते कि ‘हम दो, हमारे दो’ का नारा तो उनकी दादी इंदिरा गांधी ने दिया था। हमारा नारा तो सबका साथ, सबका विकास है। राहुल गांधी को अपने ही परिवार के इतिहास का ज्ञान नहीं है।’’
राहुल गांधी ने लोकसभा में केंद्रीय बजट पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए कहा था, ‘‘अब चार लोग इस देश को चला रहे हैं...और हर किसी को पता है कि वे कौन हैं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 12, 2021 03:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

