देश की खबरें | पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राणा केपी के खिलाफ सतर्कता जांच, कांग्रेस नेता का हमला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के खनन मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सतर्कता ब्यूरो से अवैध रेत खनन के मामले में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राणा केपी सिंह की कथित संलिप्तता की जांच करने के लिये कहा है।

चंडीगढ़, 21 सितंबर पंजाब के खनन मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सतर्कता ब्यूरो से अवैध रेत खनन के मामले में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राणा केपी सिंह की कथित संलिप्तता की जांच करने के लिये कहा है।

कांग्रेस नेता ने हालांकि, इस आरोप का जोरदार खंडन किया और यह दावा किया कि आप नेता उनके खिलाफ ‘‘व्यक्तिगत द्वेष’’ रखते हैं।

मंत्री ने समयबद्ध तरीके से मामले की समानांतर जांच करने के लिए खनन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की एक समिति गठित करने का भी आदेश दिया है।

विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ने मंत्री के नैतिक अधिकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि मंत्री उनके साथ ‘‘व्यक्तिगत द्वेष’’ रखते हैं क्योंकि वह उनके खिलाफ आनंदपुर साहिब से चुनाव लड़े थे ।

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि मंत्री उनके खिलाफ ‘‘आधारहीन आरोप’’ लगा रहे हैं और प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार के छह महीने के कार्यकाल समेत पिछले पांच साल की खनन गतिविधियों की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो से कराने की मांग की ।

बैंस ने सतर्कता विभाग से राणा केपी के खिलाफ जांच करने के लिए कहा है और दावा किया कि सीबीआई ने पिछले साल जुलाई में मुख्य सचिव को एक शिकायत भेजी थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि पूर्व अध्यक्ष अपने पद का "दुरुपयोग" करते हुये अवैध खनन में शामिल थे।

मंत्री ने दावा किया कि इस मामले को ‘‘दबाया गया और कोई जांच नहीं की गयी ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज