विदेश की खबरें | स्कूल, विश्वविद्यालय में कोविड-19 के मामले सामने आने के बाद बीजिंग में सतर्कता बढ़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन की राजधानी बीजिंग में एक दिन पहले कोरोना वायरस संक्रमण के 21 मामले सामने आने के बाद बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

बीजिंग, आठ सितंबर चीन की राजधानी बीजिंग में एक दिन पहले कोरोना वायरस संक्रमण के 21 मामले सामने आने के बाद बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि नए मामलों में से तीन मामले एक हाई स्कूल और बाकी एक विश्वविद्यालय में सामने आए।

आधिकारिक मीडिया की खबर के अनुसार, बढ़ते नए मामलों के मद्देनजर बीजिंग के स्वास्थ्य अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से शनिवार को आगामी मध्य शरद ऋतु उत्सव की छुट्टी के दौरान जश्न मनाने के लिए इकट्ठा होने बचने को कहा है।

‘बीजिंग म्युनिसिपल हेल्थ कमीशन’ के अनुसार, बीजिंग के हाइडियन जिले में सामुदायिक स्तर पर तीन मामले सामने आए।

इस बीच, चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बृहस्पतिवार को बताया कि देश में कोविड-19 के स्थानीय स्तर पर 241 नए मामले सामने आए। इनमें से भूकंप प्रभावित सिचुआन प्रांत में 69 मामले सामने आए। वहीं, 1,093 ऐसे लोग संक्रमित पाए गए जिनमे संक्रमण के कोई लक्षण नहीं थे।

गौरतलब है कि सिचुआन प्रांत में आए भयानक भूकंप में अभी तक 74 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 26 अन्य लोग अब भी लापता हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड