एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | ‘स्ट्रीट फाइटर’ फिल्म से हॉलीवुड में पदार्पण करेंगे विद्युत जामवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अभिनेता विद्युत जामवाल ‘स्ट्रीट फाइटर’ के साथ हॉलीवुड में पदार्पण करने के लिए तैयार हैं। यह फिल्म स्टूडियो ‘लीजेंडरी’ के इसी नाम से लोकप्रिय एक वीडियो गेम का रूपांतरण होगी।

विदेश की खबरें | ‘स्ट्रीट फाइटर’ फिल्म से हॉलीवुड में पदार्पण करेंगे विद्युत जामवाल
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लॉस एंजिलिस, 15 जुलाई अभिनेता विद्युत जामवाल ‘स्ट्रीट फाइटर’ के साथ हॉलीवुड में पदार्पण करने के लिए तैयार हैं। यह फिल्म स्टूडियो ‘लीजेंडरी’ के इसी नाम से लोकप्रिय एक वीडियो गेम का रूपांतरण होगी।

मनोरंजन समाचार वेबसाइट ‘डेडलाइन’ की रिपोर्ट के अनुसार, ‘कमांडो’, ‘खुदा हाफिज’ और ‘बादशाहो’ जैसी प्रमुख एक्शन फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले 44 वर्षीय अभिनेता आने वाली फिल्म में एंड्रयू कोजी, नोआ सेंटीनो, जेसन मोमोआ, कैलिना लियांग, रोमन रेन्स, ऑरविल पेक, कोडी रोड्स, एंड्रयू शुल्ज और डेविड डस्टमलचियन जैसे सितारों के साथ दिखाई देंगे।

‘स्ट्रीट फाइटर’ की शुरुआत 1987 में जापानी कंपनी कैपकॉम के एक ‘आर्केड गेम’ के रूप में हुई थी और 1991 में ‘स्ट्रीट फाइटर II’ के साथ यह पॉप संस्कृति के शिखर पर पहुंच गया। जिसने आमने-सामने (वन-टू-वन) के खेल में क्रांति ला दी।

यह एक आमने-सामने का ‘फाइटिंग गेम’ है। जिसमें खिलाड़ी एक किरदार, एक मार्शल आर्टिस्ट या एक अनोखी ‘फाइटिंग’ शैली वाले ‘फाइटर’ का चयन करते हैं और मुक्कों, किक, विशेष चालों और ‘कॉम्बो’ का उपयोग करके विरोधियों से लड़ते हैं।

गेम का सबसे हालिया संस्करण ‘स्ट्रीट फाइटर 6’ जून 2023 में रिलीज़ हुआ और इसी वर्ष उसने गेम अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ ‘फाइटिंग गेम’ का पुरस्कार भी जीता।

फिल्म में जामवाल दलसिम की भूमिका निभाएंगे जो आग उगलने की क्षमता वाला एक योगी है और मूल रूप से शांत होने के बावजूद अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए लड़ता है।

‘बैड ट्रिप’ और ‘आर्डवार्क’ जैसी फिल्मों के लिए प्रसिद्ध किताओ सकुराई इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। जिसका निर्माण अगस्त में ऑस्ट्रेलिया में शुरू होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2025 03:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).