एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | अब्दुसत्तारोव को हराकर विदित संयुक्त रूप से शीर्ष पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ग्रैंडमास्टर विदित गुजराती ने एक बार फिर विषम परिस्थितियों को पार करते हुए यहां टाटा स्टील मास्टर्स के 12वें दौर में उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तारोव को हराकर तालिका में संयुक्त बढ़त हासिल कर ली है।

खेल की खबरें | अब्दुसत्तारोव को हराकर विदित संयुक्त रूप से शीर्ष पर

विज्क आन जी (नीदरलैंड), 28 जनवरी ग्रैंडमास्टर विदित गुजराती ने एक बार फिर विषम परिस्थितियों को पार करते हुए यहां टाटा स्टील मास्टर्स के 12वें दौर में उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तारोव को हराकर तालिका में संयुक्त बढ़त हासिल कर ली है।

‘ग्रैंड स्विस’ विजेता विदित की इस जीत से साल का पहला सुपर टूर्नामेंट काफी रोमांचक हो गया है जहां शीर्ष पर 7.5 अंक के साथ पांच खिलाड़ी है और एक दौर का मुकाबला बचा है।

विदित के साथ हमवतन डी गुकेश, चीन के वेई यी, हॉलैंड के अनीश गिरी और अब्दुसत्तारोव तालिका में शीर्ष पायदान पर है।

फाइनल में हालांकि अनीश का पलड़ा भारी होगा क्योंकि उनका मुकाबला तालिका में आखिरी पायदान पर काबिज मैक्स वेरमेरडैम से है।

आर प्रज्ञानानंदा ने 12वें दौर में गुकेश के साथ ड्रॉ मुकाबला खेला।

विदित ने ‘क्वीन’ और प्यादे से अपने खेल को शुरू कर अब्दुसत्तारोव को चौंकाया और फिर पूरे मुकाबले के दौरान अपना दबदबा कायम रखा।

आखिरी दौर के मुकाबलों में गुकेश के सामने ईरान के परम माघसूदलू की चुनौती होगी , जबकि विदित को वेई यी की मुश्किल चुनौती से पार पाना होगा। अब्दुसत्तारोव को जर्मनी के एलेन्डर डोनचेंको से निपटना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2024 07:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).