देश की खबरें | उत्तराखंड में चंपावत, ओडिशा और केरल में एक-एक सीट पर विधानसभा उपचुनाव 31 मई को
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड में चंपावत सीट पर 31 मई को विधानसभा उपचुनाव कराने की सोमवार को घोषणा की। सदन की सदस्यता के लिए वहां से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चुनाव लड़ने की संभावना है क्योंकि उनके पद पर बने रहने के लिए यह संवैधानिक आवश्यकता है।
नयी दिल्ली, दो मई निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड में चंपावत सीट पर 31 मई को विधानसभा उपचुनाव कराने की सोमवार को घोषणा की। सदन की सदस्यता के लिए वहां से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चुनाव लड़ने की संभावना है क्योंकि उनके पद पर बने रहने के लिए यह संवैधानिक आवश्यकता है।
इसके अलावा, आयोग ने ओडिशा की ब्रजराजनगर और केरल में थ्रीक्काकारा विधानसभा सीटों पर भी उक्त तारीख को उपचुनाव कराये जाने की घोषणा की।
निर्वाचन आयोग ने एक बयान में कहा कि मतगणना तीन जून को होगी।
नामांकन प्रक्रिया चार मई को शुरू होगी, जब अधिसूचना जारी की जाएगी। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 11 मई होगी।
चंपावत से विधायक कैलाश चंद्र गहतोरी ने हाल में इस्तीफा दे दिया था और व्यापक रूप से यह माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री धामी वहां से उपचुनाव लड़ेंगे। वह हाल में हुए विधानसभा चुनाव में हार गये थे।
वहीं, ब्रजराजनगर सीट पर उपचुनाव कराने की जरूरत बीजू जनता दल के विधायक किशोर कुमार मोहंती का निधन हो जाने के चलते पड़ी है। थ्रीक्काकारा सीट पर उपचुनाव कराने की जरूरत कांग्रेस विधायक पी टी थॉमस का निधन हो जाने के कारण हुई है।
उपचुनावों के जरिये आयोग को राष्ट्रपति के निर्वाचक मंडल में रिक्तियों को भरने में भी मदद मिलेगी। दरअसल, मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)