एजेंसी न्यूज

UP Rape Case: सोनभद्र में महिला से रेप कर वीडियो बनाया, पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक द्वारा एक महिला के साथ कथित तौर पर लगातार कई दिनों तक दुष्कर्म करने और घटना का वीडियो बनाकर उसे सार्वजनिक करने की धमकी देने का मामला सामने आया है.

UP Rape Case: सोनभद्र में महिला से रेप कर वीडियो बनाया, पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

सोनभद्र, 25 दिसंबर : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक द्वारा एक महिला के साथ कथित तौर पर लगातार कई दिनों तक दुष्कर्म करने और घटना का वीडियो बनाकर उसे सार्वजनिक करने की धमकी देने का मामला सामने आया है. एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार रात आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की प्रासंगिक धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.

बभनी थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) मनोज कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव की महिला ने मचबंधवा गांव के रहने वाले सुनील कुमार पर उसके साथ दुष्कर्म करने और घटना का वीडियो बनाकर उसे सार्वजनिक करने की धमकी देने का आरोप लगाया है. सिंह के मुताबिक, महिला ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा है कि उक्त व्यक्ति ने पहले उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर घटना का वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर लगातार कई दिनों तक जबरन संबंध बनाता रहा.

महिला की तहरीर के अनुसार, आरोपी ने पहली बार छह अगस्त को उसे अपनी हवस का शिकार बनाया और इसके बाद लगातार धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा. यह भी पढ़ें : Tunisha Sharma Death Case: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा प्रेग्नेंट नहीं थीं तुनिषा शर्मा, फांसी के कारण दम घुटने से हुई मौत

शिकायत के मुताबिक, महिला ने घटना की जानकारी अपने पति को दी, जिसके बाद दोनों पुलिस के पास पहुंचे. एसएचओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने शनिवार रात आरोपी सुनील कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी. उन्होंने कहा कि आरोपी की तलाश की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 25, 2022 01:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).