देश की खबरें | पत्नी से मारपीट का वीडियो वायरल: पुलिस अधिकारी पदमुक्त, सरकार ने जारी किया नोटिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के मध्यप्रदेश के एक वरिष्ठ अधिकारी का पत्नी के साथ मारपीट करने वाला कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश सरकार ने अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, 28 सितंबर भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के मध्यप्रदेश के एक वरिष्ठ अधिकारी का पत्नी के साथ मारपीट करने वाला कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश सरकार ने अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारी का स्थानांतरण करते हुये उन्हें पदमुक्त कर दिया।

यह भी पढ़े | MP Bypolls 2020: मंत्री उषा ठाकुर ने कहा-मध्य प्रदेश का उपचुनाव देशभक्त और देशद्रोहियों के बीच.

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (अभियोजन) पुरुषोत्तम शर्मा पत्नी की पिटाई करते दिख रहे हैं जबकि बाद में मारपीट का विरोध करते नजर आ रहे हैं।

प्रदेश के गृह विभाग के अवर सचिव अन्नू भलावी ने शर्मा को जारी नोटिस में कहा, ‘‘सोशल मीडिया पर आपसे संबंधित दो वीडियो वायरल हुए हैं, जिनमें आपके द्वारा अनैतिक आचरण एवं पत्नी के साथ घरेलू हिंसा किया जाना प्रथम दृष्टया परिलक्षित हो रहा है। वीडियो की सॉफ्ट कॉपी संलग्न है।’’

यह भी पढ़े | IAS अधिकारी डॉ. पी डी वाघेला भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण के अध्यक्ष नियुक्त: 28 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

नोटिस में आगे कहा गया है, ‘‘आपके द्वारा किये गये उक्त कृत्य ने आपको अखिल भारतीय सेवा नियम के अंतर्गत अनुशासनात्मक कार्यवाही का दायी बना दिया है। वीडियोज में परिलक्षित आचरण के लिये क्यों न आपके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाए। उक्त संदर्भ में अपना प्रत्युतर दिनांक 29 सितंबर 2020 को शाम 5:30 बजे तक प्रस्तुत करें।’’

नोटिस में कहा गया कि उत्तर देने में विफल रहने पर यह माना जायेगा कि इस संबंध में आपके द्वारा कोई प्रतिवाद नहीं है तथा प्रकरण में नियमानुसार एकतरफ़ा कार्यवाही की जाएगी।

इससे पहले मुख्यमंत्री चौहान ने बताया था, ‘‘अधिकारी को पदमुक्त कर दिया गया है। जो भी व्यक्ति जिम्मेदार पद पर है, यदि वह अवैध गतिविधि में लिप्त है और कानून को अपने हाथ में लेता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।’’

गृह विभाग के अवर सचिव अन्नू भलावी ने 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी पुरुषोत्तम शर्मा को संचालक, लोक अभियोजन के पद से तत्काल स्थानांतरित कर कार्यमुक्त करने का आदेश जारी किया।

सोशल मीडिया में जारी हुए दो कथित वीडियो में अधिकारी को उनकी पत्नी ने एक क्षेत्रीय समाचार चैनल में एंकर के तौर पर काम करने वाली एक महिला के घर में पकड़ा। इसके बाद अधिकारी गुस्से में उस जगह से जाते नजर आ रहे हैं।

बाद में दूसरे विडियो में आईपीएस अधिकारी अपने घर में अपनी पत्नी के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

शर्मा के पुत्र तथा आयकर विभाग में उपायुक्त पार्थ (32) ने प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और वरिष्ठ अधिकारियों को यह वीडियो भेजकर उनसे अनुरोध किया कि उनके पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज की जाये।

शर्मा ने पीटीआई- से कहा कि यदि उन्होंने कुछ गलत किया है तो उनके बेटे को बताना चाहिये कि उनकी मां इतने लंबे समय से मेरे साथ क्यों रह रही हैं?

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर