विदेश की खबरें | अश्वेत व्यक्ति को पीटती पुलिस के वीडियो ‘‘हमें शर्मसार’’ करते हैं: मैक्रों

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने कहा कि एक अश्वेत व्यक्ति को पीटते हुए पुलिस के जो वीडियो सामने आए हैं वे ‘‘हमें शर्मसार’’ करते हैं, साथ ही उन्होंने पुलिस के द्वारा और पुलिस के खिलाफ दोनों की तरीकों की हिंसा की निंदा की।

पेरिस, 28 नवंबर फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने कहा कि एक अश्वेत व्यक्ति को पीटते हुए पुलिस के जो वीडियो सामने आए हैं वे ‘‘हमें शर्मसार’’ करते हैं, साथ ही उन्होंने पुलिस के द्वारा और पुलिस के खिलाफ दोनों की तरीकों की हिंसा की निंदा की।

मैक्रों ने सरकार से ‘‘फ्रांस और उसकी रक्षा करने वालों के बीच भरोसे की उस कड़ी को मजबूत करने, जो उनके बीच स्वाभाविक तरीके से होनी चाहिए, के लिए सरकार से तत्काल प्रस्ताव पेश करने की मांग की।

यह भी पढ़े | संयुक्त राष्ट्र में ईरान ने कहा- अमेरिका द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों ने COVID19 के खिलाफ लड़ाई को किया कमजोर.

गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को एक वीडियो सामने आया जिसमें काफी दिन पहले संगीत निर्देशक माइकल ज़ेस्लर के साथ मारपीट होती दिखाई दे रही है। इसमें मंगलवार को पेरिस प्लाजा से पुलिस आव्रजकों को बेरहमी से निकालती हुई भी दिखाई दे रही है।

ये घटनाएं नए सुरक्षा कानून को ले कर उठे विवाद के बीच सामने आई हैं। कानून का एक अनुच्छेद पुलिस अधिकारियों की तस्वीरें उन्हें नुकसान पहुंचाने के इरादे के साथ प्रकाशित करने को जुर्म की श्रेणी में लाता है। नागरिक स्वतंत्रता समूहों और पत्रकारों को चिंता है कि इस कदम से पुलिस बर्बरता की बातें सामने नहीं आ पाएंगी और उन्हें इसके लिए कभी दंडित नहीं किया जा सकेगा।

यह भी पढ़े | Coronavirus Cases Update Worldwide: वैश्विक स्तर पर COVID19 के आकड़ें हुए 6.08 करोड़, अब तक 1.42 लाख से अधिक संक्रमितों की हुई मौत.

देश में शनिवार को लोग प्रदर्शन की योजना बना रहे हैं।

मैंक्रों ने अपने फेसबुक पोस्ट में कहा कि वह पुलिस के द्वारा और पुलिस के खिलाफ दोनों ही प्रकार की हिंसा को कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

उन्होंने कहा,‘‘गणतंत्र (फ्रांस) के मूल्यों से समझौता नहीं हो सकता।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Key Players To Watch Out: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Toss Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में आज राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी