देश की खबरें | दलित युवक की जूतों से पिटाई का वीडियो वायरल; ग्राम प्रधान गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के छपार थाना क्षेत्र में ग्राम प्रधान और पूर्व ग्राम प्रधान द्वारा एक दलित युवक की कथित रूप से जूतों से पिटाई का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश), 20 अगस्त जिले के छपार थाना क्षेत्र में ग्राम प्रधान और पूर्व ग्राम प्रधान द्वारा एक दलित युवक की कथित रूप से जूतों से पिटाई का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, ताजपुर के ग्राम प्रधान शक्ति मोहन गुर्जर और रेता नगला ग्राम के पूर्व प्रधान गजे सिंह ने दलित युवक दिनेश कुमार (27) को जूतों से पीटा और उसे जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस अधीक्षक (नगर) अर्पित विजयवर्गीय ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि पुलिस ने ताजपुर के ग्राम प्रधान शक्ति मोहन गुर्जर और ग्राम रेता नगला के पूर्व ग्राम प्रधान गजे सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं (323, 504, 506) और अनुसूचित जाति, जनजाति निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

उन्‍होंने बताया कि इस संबंध में ग्राम प्रधान शक्ति मोहन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद उक्त कदम उठाया गया है जिसमें दोनों आरोपी दलित युवक को जूतों से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस को मिली तहरीर के अनुसार, पीड़ित दलित युवक दिनेश को पिछले दिनों दोनों आरोपियों ने बुलाया और जूतों से उसकी पिटाई करने के बाद उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। एक दलित द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप में पोस्ट की गई कुछ टिप्पणी के लिए उसे गालियां भी दीं।

दलित युवक की पिटाई के विरोध में आक्रोशित भीम सेना के कार्यकर्ताओं ने छापर पुलिस थाने के बाहर धरना दिया। दलितों ने इस घटना का विरोध किया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\