Pune: शादी समारोह स्थल तक दुल्हन को SUV कार की बोनट पर बैठकर सफर करने का मामला, वीडियो वायरल होने के बाद केस दर्ज
पुलिस ने 23 वर्षीय एक दुल्हन और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ मोटर वाहन कानून के तहत एक मामला दर्ज किया है। उक्त महिला अपने विवाह समारोह स्थल जाने के दौरान एक चलती एसयूवी के बोनट पर बैठी थी और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। यह जानकारी महाराष्ट्र के पुणे में पुलिस ने मंगलवार को दी।
मुंबई: महाराष्ट्र की पुणे पुलिस ने 23 वर्षीय एक दुल्हन और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ मोटर वाहन कानून के तहत एक मामला दर्ज किया है. उक्त महिला अपने विवाह समारोह स्थल जाने के दौरान एक चलती एसयूवी के बोनट पर बैठी थी और इसका वीडियो सोशल मीडिया (Socially Media) पर वायरल हो गया था. यह जानकारी महाराष्ट्र के पुणे में पुलिस ने मंगलवार को दी.
लोनी कालभोर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि वाहन सासवड जा रहा था, जहां शादी समारोह का आयोजन किया गया था, जबकि वीडियो सुबह उस समय बनाया गया था जब वाहन पुणे-सासवड रोड पर यहां दिवे घाट जा रहा था. यह भी पढ़े: Bihar: मंडप में दूल्हे को देखकर दुल्हन ने शादी से किया इनकार, उसके बाद जो हुआ..
अधिकारी ने बताया, ‘‘महिला चलते वाहन के बोनट पर बैठी थी, जबकि मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति वीडियो बना रहा था. हमने मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों और आईपीसी की धाराओं के तहत महिला, वीडियोग्राफर और चालक सहित वाहन में सवार अन्य लोगों के खिलाफ मामला आपदा प्रबंधन अधिनियम, महाराष्ट्र कोविड विनियमन अधिनियम आदि के तहत दर्ज किया है. उनमें से किसी ने भी मास्क नहीं पहना था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2021 10:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

