एजेंसी न्यूज

Agra Shocker: नाबालिग लड़की का नहाते समय बनाया वीडियो, कई बार बलात्कार किया, मामला दर्ज

आगरा के ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में एक युवक ने नाबालिग लड़की का नहाते हुए कथित रूप से वीडियो बना लिया और बाद में उसे अगवा कर लिया और उसके साथ बलात्कार किया. पुलिस ने यह जानकारी दी.

Agra Shocker: नाबालिग लड़की का नहाते समय बनाया वीडियो, कई बार बलात्कार किया, मामला दर्ज

आगरा(उप्र), 25 नवंबर : आगरा के ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में एक युवक ने नाबालिग लड़की का नहाते हुए कथित रूप से वीडियो बना लिया और बाद में उसे अगवा कर लिया और उसके साथ बलात्कार किया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के अधिकारियों ने तहरीर के आधार पर बताया कि 18 नवंबर को नाबालिग लड़की घर से मामा के यहां जाने के लिए निकली थी लेकिन वह मामा के घर नहीं पहुंची और तब उसकी तलाश की गयी, लेकिन उसकी कोई जानकारी नहीं मिली.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार 19 नवंबर की सुबह लड़की बदहवास हालत में घर पहुंची और उसने मां को बताया कि सुमेर खान नामक पड़ोसी युवक उसे तमंचे के बल अपने दोस्त के घर ले गया था और वहां उसके साथ बलात्कार किया किया. पीड़िता का आरोप है कि सुमेर ने चोरी-छिपे उसकी नहाते समय वीडियो बना ली थी और उसे सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार बलात्कार कर चुका है. यह भी पढ़ें : मुंबई आतंकी हमला बरसी: आदित्यनाथ ने आतंकवाद के खात्मे के लिए एकजुट और संकल्पित होने का आह्वान किया

लड़की की मां ने आरोप लगाया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद उन पर बेटी से बयान बदलवाने का दबाव बनाया जा रहा है. ट्रांस यमुना के थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने पत्रकारों को बताया कि भारतीय न्याय संहिता की दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं और पोक्सो कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.उनके अनुसार आरोपी की तलाश जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 26, 2024 12:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).