देश की खबरें | उपराष्ट्रपति चुनाव : शिअद ने राजग उम्मीदवार धनखड़ का समर्थन किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने शनिवार को कहा कि उपराष्ट्रपति चुनाव में उनकी पार्टी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ का समर्थन किया है।
चंडीगढ़, छह अगस्त शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने शनिवार को कहा कि उपराष्ट्रपति चुनाव में उनकी पार्टी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ का समर्थन किया है।
उपराष्ट्रपति चुनाव में धनखड़ का मुकाबला विपक्ष की संयुक्त प्रत्याशी मारग्रेट अल्वा से है।
बादल ने ट्वीट किया, “शिरोमणि अकाली दल उपराष्ट्रपति पद के लिए एक किसान के बेटे, किसानों के अधिकारों के लिए आवाज उठाने वाले योद्धा और अपने राज्य में किसान समुदाय (जाट) के लिए ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) का दर्जा हासिल करने वाले व्यक्ति श्री जगदीप धनखड़ का समर्थन करता है।”
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, “शिरोमणि अकाली दल इस बात से खुश है कि पार्टी ने राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव में दलितों और किसानों के साथ खड़े होने वाले उम्मीदवारों का समर्थन किया है।”
सुखबीर सिंह बादल और उनकी पत्नी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल लोकसभा सदस्य हैं।
जुलाई में हुए राष्ट्रपति चुनाव में शिअद ने राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन किया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)