देश की खबरें | उपराष्ट्रपति नायडू ने उपग्रहों के सफल प्रक्षेपण पर इसरो को बधाई दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भारतीय अंतरिक्ष अनुंसधान संगठन (इसरो) द्वारा एक साथ कई उपग्रहों के सफल प्रक्षेपण पर रविवार को बधाई दी और भविष्य में और सफल प्रक्षेपण की कामना की।

नयी दिल्ली, 28 फरवरी उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भारतीय अंतरिक्ष अनुंसधान संगठन (इसरो) द्वारा एक साथ कई उपग्रहों के सफल प्रक्षेपण पर रविवार को बधाई दी और भविष्य में और सफल प्रक्षेपण की कामना की।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने भी इसरो के वैज्ञानिकों को इस सफलता पर बधाई दी है।

इसरो ने नए साल के पहले मिशन में ध्रुवीय रॉकेट के जरिये ब्राजील के अमेजोनिया-1 और 18 अन्य उपग्रहों को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया।

नायडू को उद्धृत करते हुए उपराष्ट्रपति सचिवालय ने ट्वीट किया, ‘‘ मैं आज पीएसएलवी-51 के जरिये अमेजोनिया-1 और 18 अन्य उपग्रहों को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित करने के लिए इसरो की टीम को बधाई देता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ इस साल और कई सफलताओं की कामना करता हूं।’’

नायडू ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के मौके पर वैज्ञानिक समुदाय और विज्ञान के प्रति उत्सुक लोगों को भी बधाई दी।

उन्होंने अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘ विज्ञान मानव विकास की जीवनरेखा है। आज हम विज्ञान दिवस बना रहे हैं, आज हम संकल्प लें कि विज्ञान का इस्तेमाल दुनियाभर में शांति, विकास और लोगों के जीवन स्तर को सुधारने में करेंगे।’’

राव के कार्यालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएसएलवी-सी51 के प्रक्षेपण से इसरो ने साबित कर दिया कि वह दुनिया के अग्रिम अंतरिक्ष संगठनों में एक है।

उन्होंने इस सफलता के लिए वैज्ञानिकों, इंजीनियरों एवं अन्य कर्मियों को बधाई दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\