देश की खबरें | उपराष्ट्रपति धनखड़ ने पूर्व प्रधानमंत्री चरण सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 37वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
नयी दिल्ली, 29 मई उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 37वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
धनखड़ आज सुबह किसान घाट पहुंचे और वहां किसान नेता सिंह को पुष्पांजलि अर्पित की।
उन्होंने कहा, ‘‘चौधरी चरण सिंह ईमानदारी के प्रतीक थे। किसान, गरीब और गांव का उत्थान उनके दिल में रहता था। उनकी करनी और सोच में कोई फर्क नहीं था।’’
उपराष्ट्रपति ने कहा कि जब उन्हें ‘भारत रत्न’ दिया गया तो करोड़ों लोगों ने देश-विदेश में प्रसन्नता व्यक्त की।
एक मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रुप में चरण सिंह की दूरदर्शी सोच की प्रशंसा करते हुए धनखड़ ने कहा ‘‘ इस महान आत्मा के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि वही होगी कि उन्होंने राष्ट्रवाद, नैतिकता, ईमानदारी, भ्रष्टाचार रहित रहने और सबको साथ लेकर चलने का जो पाठ पढ़ाया है, उसे हम अपने आचरण में उतारें।’’
चरण सिंह को हाल ही देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से नवाजा गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2024 03:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

