देश की खबरें | उपराष्ट्रपति धनखड़ ने केरल की अपनी स्कूल अध्यापिका से मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को राज्य के इस उत्तरी जिले के पन्नियानूर ग्राम पंचायत क्षेत्र में रहने वाली अपनी एक स्कूल अध्यापिका से मुलाकात की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

कन्नूर (केरल), 22 मई केरल के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को राज्य के इस उत्तरी जिले के पन्नियानूर ग्राम पंचायत क्षेत्र में रहने वाली अपनी एक स्कूल अध्यापिका से मुलाकात की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उपराष्ट्रपति अपनी पत्नी सुदेश धनखड़ के साथ अपनी अध्यापिका रत्ना नायर से मिले, जो इतने वर्षों के बाद अपने छात्र को देखकर बहुत खुश हुईं।

अधिकारियों के अनुसार, शिक्षिका ने उपराष्ट्रपति से कहा, "इससे बेहतर गुरु दक्षिणा नहीं हो सकती।"

उन्होंने कहा कि अध्यापिका और उनके परिवार ने उपराष्ट्रपति का नारियल पानी से स्वागत किया और उन्हें एवं उनकी पत्नी को घर में बनी इडली और केले के चिप्स परोसे।

हालाँकि नायर के कई छात्र उच्च पदों पर हैं जिनमें से ज्यादातर सशस्त्र बलों और पुलिस में हैं, लेकिन यह पहली बार है कि उनमें से एक देश के दूसरे सर्वोच्च संवैधानिक पद पर है और अध्यापिका को अपने "जगदीप" पर गर्व है।

उन्होंने धनखड़ को "खाकी में एक युवा लड़के, पहली पंक्ति में बैठने वाले, पूरी तरह से कक्षा पर ध्यान केंद्रित करने वाले" छात्र के रूप में याद किया।

नायर ने कहा, "वह एक बहुत ही सक्रिय, अनुशासित और आज्ञाकारी लड़का था, जिसने कक्षा के अंदर और बाहर सभी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वह अच्छा वाद-विवाद करने वाला, एक अच्छा खिलाड़ी और पढ़ने में भी अच्छा था।"

पुराने दिनों को याद करते हुए जब धनखड़ सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ बोर्डिंग स्कूल में उनके छात्र थे, अध्यापिका ने कहा कि छात्र साल में लगभग नौ महीने अपने शिक्षकों के साथ बिताते हैं, वे उनके साथ लंबे समय तक चलने वाला बंधन विकसित करते हैं।

अध्यापिका ने कहा, ‘‘अभिभावक बीच-बीच में स्कूल आते रहते थे। मुझे याद है कि जगदीप के पिता इन बैठकों में बहुत नियमित रूप से शामिल होते थे। वह अपने दोनों बेटों से संबंधित प्रगति की निगरानी के लिए हर महीने स्कूल जाते थे।"

इस अवसर पर केरल विधानसभा के अध्यक्ष ए एन शमसीर भी मौजूद थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\