विदेश की खबरें | महाराजा चार्ल्स तृतीय के राज्याभिषेक समारोह में शामिल हुए उपराष्ट्रपति धनखड़
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी डॉ सुदेश धनखड़ ने यहां शनिवार को वेस्टमिंस्टर एबे में ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय के ऐतिहासिक राज्याभिषेक समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
लंदन, छह मई उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी डॉ सुदेश धनखड़ ने यहां शनिवार को वेस्टमिंस्टर एबे में ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय के ऐतिहासिक राज्याभिषेक समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
शुक्रवार को यहां पहुंचे धनखड़ विश्व भर से आये करीब 100 राष्ट्राध्यक्षों के साथ समारोह में शामिल हुए।
राज्याभिषेक की रस्म कैंटरबरी के आर्चबिशप जस्टिन वेल्बी द्वारा हिंदू, सिख, मुस्लिम, बौद्ध और यहूदी समुदायों के प्रतिनिधियों द्वारा की गई।
धनखड़ और उनकी पत्नी समारोह में राष्ट्रमंडल देशों के अन्य राष्ट्राध्यक्षों के साथ बैठे।
समारोह में शामिल होने के लिए शुक्रवार को यहां पहुंचने के शीघ्र बाद धनखड़ ने एक स्वागत कार्यक्रम में महाराजा चार्ल्स तृतीय से मुलाकात की थी।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मार्लबोरो हाउस, लंदन में महाराजा चार्ल्स तृतीय की मेजबानी में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में अन्य राष्ट्रमंडल देशों के नेताओं के साथ शामिल हुए। राष्ट्रमंडल को मजबूत तथा लक्ष्य केंद्रित बनाने के लिए राष्ट्रमंडल नेताओं के साथ बातचीत की।’’
ब्रिटिश-भारतीय रसोइया मंजू माल्ही उन 450 ‘ब्रिटिश एम्पायर मेडल’ विजेताओं में शामिल थीं, जिन्हें समारोह में आमंत्रित किया गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)