नयी दिल्ली, दो मई उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भारत सरकार की ओर से ब्रिटेन के महाराज चार्ल्स तृतीय के राज्याभिषेक समारोह में शामिल होने के लिए पांच और छह मई को लंदन दौरे पर रहेंगे। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को यह घोषणा की।
मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत और ब्रिटेन के बीच ऐतिहासिक संबंध हैं तथा दोनों देशों के बीच लोकतंत्र और कानून के शासन जैसे कई समान मूल्य हैं।
इसने कहा कि उपराष्ट्रपति भारत सरकार की ओर से ब्रिटेन के महाराज चार्ल्स तृतीय के राज्याभिषेक समारोह में शामिल होने के लिए पांच और छह मई को लंदन यात्रा पर रहेंगे।
वर्ष 2022 में, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए 17 से 19 सितंबर तक ब्रिटेन यात्रा पर गई थीं।
वहीं, एक अलग बयान में उपराष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि धनखड़ तीन मई को एक दिवसीय दौरे पर असम और मणिपुर जाएंगे।
असम में वह डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय के 21वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे और दीक्षांत भाषण देंगे।
बयान में कहा गया कि मणिपुर में उपराष्ट्रपति इंफाल स्थित धनमंजुरी विश्वविद्यालय और मणिपुर विश्वविद्यालय का दौरा करेंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY