उप राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने लोगों को रमजान की मुबारकबाद दी
मुस्लिम धर्मगुरुओं ने कहा कि चांद दिख गया है और रोजे शनिवार से शुरू होंगे।
नयी दिल्ली, 24 अप्रैल उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत पर मुबारकबाद देते हुए शुक्रवार को कहा कि लोग कोरोना के खिलाफ चल रही जंग में निर्णायक जीत हासिल करें और ग्रह को ज्यादा स्वस्थ बनाएं।
मुस्लिम धर्मगुरुओं ने कहा कि चांद दिख गया है और रोजे शनिवार से शुरू होंगे।
नायडू ने ट्वीट कर कहा, ‘‘रमज़ान के मुकद्दस माह के अवसर पर सभी देशवासियों को मुबारकबाद। यह माह हमें अपने ईमान पर मुकम्मल यकीन रखने की प्रेरणा देता है।’’
उप राष्ट्रपति ने अपील की, ‘‘कोरोना से बचने के लिए घरों में ही रह कर इबादत और दुआ करें। परस्पर दूरी रखें और सामुदायिक आयोजनों से बचें। प्रशासन तथा विशेषज्ञों के निर्देशों का पालन कर, कोविड-19 के विरुद्ध अभियान में स्वास्थ्य और सुरक्षा कर्मियों से सहयोग करें। घर में रहें, स्वस्थ रहें, सुरक्षित रहें।’’
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह पवित्र महीना अपने साथ में प्रचुर मात्रा में दया, सद्भाव और करुणा लेकर आए। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “हम कोविड-19 के खिलाफ वर्तमान में चल रही जंग में निर्णायक जीत हासिल करें और एक स्वस्थ ग्रह बनाने में सफल हों।”
मोदी ने कहा, “रमजान मुबारक! मैं सभी की सुरक्षा, कल्याण और समृद्धि के लिये प्रार्थना करता हूं।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2020 09:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

