देश की खबरें | मध्यप्रदेश में पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय बाघिनों के लिए गर्भावस्था किट पर काम कर रहा है।

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में एक सरकारी पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय में बाघिनों में गर्भावस्था का जल्द पता लगाने के लिए एक किट बनाने के लिए शोध किया जा रहा है।

जबलपुर, सात सितंबर मध्यप्रदेश में एक सरकारी पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय में बाघिनों में गर्भावस्था का जल्द पता लगाने के लिए एक किट बनाने के लिए शोध किया जा रहा है।

इसके बनने से बाघिन के पोषण और व्यवहार प्रबंधन को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।

नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर के कुलपति एसपी तिवारी ने बताया कि यह परियोजना मध्यप्रदेश टाइगर फाउंडेशन सोसायटी द्वारा विश्वविद्यालय को सौंपी गई है। यह सोसायटी प्रदेश के वन विभाग के अधीन काम करती है।

उन्होंने कहा कि पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय द्वारा विशेष रुप से बाघिन में गर्भावस्था का पता करने के लिए बाघिन गर्भावस्था परीक्षण किट बनाने के लिए शोध किया जा रहा है।

विश्वविद्यालय के फिजियोलॉजी और जैव रसायन विभाग के प्रभारी और परियोजना के प्रमुख जांचकर्ता आदित्य मिश्रा ने बताया, ‘‘ उपलब्ध पशु गर्भावस्था परीक्षण किट का इस्तेमाल आमतौर पर सभी प्रजातियों के जानवरों के लिए नहीं किया जा सकता है। इसलिए बाघिनों के लिए एक अलग किट की आवश्यकता होती है। एक बाघिन की गर्भधारण अवधि 99-106 दिन होती है, इसलिए यदि गर्भावस्था का पता 26 दिनों की अंदर जल्दी हो जाता है तो पोषण और व्यवहार प्रबंधन का उचित ध्यान रखना संभव है।’’

उन्होंने कहा कि रीवा और भोपाल में क्रमश: मुकुंदपुर और वन विहार चिड़ियाघर को परियोजना के लिए चुना गया है क्योंकि जंगल में मूत्र और लीद के नमूने एकत्र करना संभव नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\