विदेश की खबरें | चीन में वयोवृद्ध महिला का 135 वर्ष की आयु में निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन की सबसे वयोवृद्ध व्यक्ति अलीमिहान सेयती का शिनजियांग उइगुर स्वायत्त क्षेत्र में 135 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

बीजिंग, 18 दिसंबर चीन की सबसे वयोवृद्ध व्यक्ति अलीमिहान सेयती का शिनजियांग उइगुर स्वायत्त क्षेत्र में 135 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

देश के प्रचार विभाग के अनुसार काशगर प्रांत में शुले काउंटी के कोमक्सरिक टाउनशिप निवासी सेयती का जन्म 25 जून 1886 को हुआ था।

समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ की खबर के अनुसार, 2013 में वह ‘चाइना एसोसिएशन ऑफ गेरोंटोलॉजी एंड जेरियाट्रिक्स’ द्वारा जारी आकड़ों के अनुसार वह देश के सबसे बुजुर्ग व्यक्तियों की सूची में सबसे ऊपर थी।

उनका निधन बृहस्पतिवार को हुआ। मृत्यु होने तक सेयती का एक बहुत ही सरल और नियमित दैनिक जीवन था। वह हमेशा समय पर खाना खाती थी और अपने आंगन में धूप सेंकने का आनंद लेती थी।

कोमक्सरिक को एक ‘‘दीघार्यु शहर’’ के रूप में जाना जाता है, जिसमें 90 वर्ष से अधिक आयु के कई बुजुर्ग व्यक्ति हैं।

खबर के अनुसार स्थानीय सरकार ने 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गो के लिए अनुबंधित डॉक्टर सेवा, मुफ्त वार्षिक शारीरिक जांच और मासिक सब्सिडी प्रदान की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज