देश की खबरें | वयोवृद्ध पत्रकार दिनू रणदिवे नहीं रहे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वयोवृद्ध पत्रकार दिनू रणदिवे का यहां मंगलवार को निधन हो गया। वह 95 साल के थे।

जियो

मुम्बई, 16 जून वयोवृद्ध पत्रकार दिनू रणदिवे का यहां मंगलवार को निधन हो गया। वह 95 साल के थे।

एक पत्रकार ने बताया कि दादर में अपने घर में उन्होंने अंतिम सांस ली। वह कुछ समय से बीमार थे।

यह भी पढ़े | बिहार: एसएसपी आवास पर तैनात पुलिसकर्मी ने की आत्महत्या: 16 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

वर्ष 1956 में अपने पत्रकारीय करियर की शुरुआत करने वाले रणदिवे ने स्वतंत्रता आंदोलन, संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन और गोवा मुक्ति आंदोलन में भी हिस्सा लिया था।

उन्हें पिछले साल ही मंत्रालय विधिमंडल वार्ताहार संघ और मुम्बई प्रेस क्लब की ओर से ‘लाइफटाइम’ पुरस्कार प्रदान किये गये थे।

यह भी पढ़े | Coronavirus in India: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच राहत की खबर, रिकवरी रेट बढ़कर 52.47 फीसदी हुआ.

पालघर जिले के दहानू तहसील में वर्ष 1925 में पैदा हुए रणदिवे कई उभरते और स्थापित पत्रकारों के लिए मित्र, दार्शनिक और मार्गदर्शक थे।

उनकी पत्नी सविता का पिछले साल 16 मई को निधन हो गया था। उन्होंने भी संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन में हिस्सा लिया था।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे समेत राजनीति और मीडिया जगत की हस्तियों ने रणदिवे के निधन पर शोक प्रकट किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड