एजेंसी न्यूज

Cincinnati Open: वीनस विलियम्स ने चार साल में पहली बार शीर्ष 20 में शामिल खिलाड़ी को हराया

सात बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन 43 वर्षीय वीनस ने कुदरेमेतोवा को 6-4, 7-5 से पराजित किया जिससे इस साल का उनका रिकॉर्ड तीन मैचों में जीत और पांच मैचों में हार हो गया है। वीनस की विश्व रैंकिंग अभी 533 है.

Cincinnati Open: वीनस विलियम्स ने चार साल में पहली बार शीर्ष 20 में शामिल खिलाड़ी को हराया
Venus Williams (Photo Credit: Twitter)

सात बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन 43 वर्षीय वीनस ने कुदरेमेतोवा को 6-4, 7-5 से पराजित किया जिससे इस साल का उनका रिकॉर्ड तीन मैचों में जीत और पांच मैचों में हार हो गया है. वीनस की विश्व रैंकिंग अभी 533 है. वीनस दोनों सेट में 1-4 से पीछे चल रही थी लेकिन उन्होंने दोनों बार शानदार वापसी की. उन्हें मैच में नौ बार ब्रेक प्वाइंट का मौका मिला जिसमें छह बार उन्हें सफलता मिली. यह भी पढ़ें: Junior Hockey Quadrilateral Tournament: भारतीय जूनियर हॉकी टीमें जर्मनी में 4 देशों के टूर्नामेंट के लिए रवाना, यहां देखें पुरुष और महिला टीमों का पूरा शेड्यूल

वीनस ने कहा,‘‘ मैं हर समय खुद से कह रही थी मुझे बस यह अंक हासिल करना है. मुझे मैच नहीं केवल यह अंक जीतना है। जब आप ऐसा सोचते हो तो बड़ी समस्या भी छोटी बन जाती है.’’

वीनस ने 2019 में सिनसिनाटी में तत्कालीन नंबर पांच किकी बर्टेंस को हराने के बाद शीर्ष 20 में शामिल खिलाड़ियों के खिलाफ पिछले 10 मैच गंवाए थे.

अमेरिका की एक अन्य खिलाड़ी और 2017 की अमेरिकी ओपन चैंपियन स्लोएन स्टीफंस ने एलिसबेटा कोकियारेटो को 7-5, 6-2 से हराया. पुरुष वर्ग में 12वीं वरीयता प्राप्त वरीयता प्राप्त फेलिक्स ऑगर अलियासिमे ने माटेओ बेरेटिनी को 4-6, 6-2, 6-3 से हराया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 15, 2023 11:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).