देश की खबरें | मुकेश अंबानी के घर के पास विस्फोटकों के साथ मिला वाहन चोरी का निकला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उद्योगपति मुकेश अंबानी के यहां स्थित आवास के पास विस्फोटकों के साथ बृहस्पतिवार को खड़ा पाया गया वाहन पिछले हफ्ते चोरी हो गया था। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 26 फरवरी उद्योगपति मुकेश अंबानी के यहां स्थित आवास के पास विस्फोटकों के साथ बृहस्पतिवार को खड़ा पाया गया वाहन पिछले हफ्ते चोरी हो गया था। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि वाहन के मालिक ने अपनी एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) चोरी हो जाने के बारे में पुलिस के पास एक शिकायत दर्ज कराई थी।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष, अंबानी के आवास एंटीलिया के पास बृहपतिवार शाम एक संदिग्ध वाहन खड़ा पाया गया था। उसमें जिलेटिन की छड़ें रखी हुई थी। वाहन का नंबर प्लेट भी संभवत: फर्जी पाया गया था।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘वाहन के मालिक हिरेन मनसुख ने टीवी पर देखा कि अंबानी के घर के पास पाया गया वाहन उनकी एसयूवी जैसा ही दिख रहा है, जिसके बाद आज दोपहर वह दक्षिण मुंबई में पुलिस आयुक्त कार्यालय गये।’’

उन्होंने बताया, ‘‘उनका (मनसुख का) बयान मुंबई अपराध शाखा की अपराध खुफिया इकाई द्वारा दर्ज किया जाएगा। ’’

ठाणे रहने वाले मनसुख ने बाद में संवाददाताओं को बताया कि उन्होंने अपने वाहन की स्टीयरिंग जाम होने पर उसे 17 फरवरी को आइरोली मुलंद पुल के पास खड़ा कर दिया था। उस वक्त वह एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

उन्होंने बताया, ‘‘अगले दिन, जब मैं अपना वाहन लाने गया तो वह वहां नहीं दिखा। इसके बाद मैं करीब चार घंटे तक उसे ढूंढा, तब मुझे इसके चोरी हो जाने की आशंका हुई, जिसके बाद मैंने विखरोली पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज कराई। ’’

वहीं, दिन में पुलिस ने बताया कि वाहन जब्त किये जाने के सिलसिले में गामदेवी पुलिस थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के अलावा विस्फोटक पदार्थ अधनियम, 1908 की संबद्ध धाराएं भी प्राथमिकी में शामिल की गई हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\