देश की खबरें | वीर सावरकर ने जेल में रहते हुए संत तुकाराम के अभंग गाए थे : प्रधानमंत्री मोदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि हिंदुत्व विचारक वीर सावरकर ने देश के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जेल में रहते हुए संत तुकाराम के अभंग (भगवान विठ्ठल की स्तुति में भक्तिमय छंद) गाए थे।

देहू (महाराष्ट्र), 14 जून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि हिंदुत्व विचारक वीर सावरकर ने देश के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जेल में रहते हुए संत तुकाराम के अभंग (भगवान विठ्ठल की स्तुति में भक्तिमय छंद) गाए थे।

मोदी ने कहा, ‘‘जेल में रहते हुए वीर सावरकर ने अपनी हथकड़ियों का इस्तेमाल संत तुकाराम की चिपली (संगीत वाद्ययंत्र) की तरह किया और उनके अभंग गाए।’’

वह पुणे के समीप देहू में 17वीं सदी के संत को समर्पित संत तुकाराम महाराज मंदिर में एक शिला मंदिर का उद्घाटन करने के बाद वारकारियों (पंढरपुर में भगवान विठ्ठल मंदिर की तीर्थयात्रा कर रहे श्रद्धालुओं) की सभा को संबोधित कर रहे थे।

मोदी ने मंदिर के दौरे पर ‘वारकारियों’’ से भी बातचीत की। यह दौरा देहू में 20 जून से शुरू हो रहे वार्षिक ‘वारी’ परंपरा के मद्देनजर हो रहा है।

इस मौके पर प्रधानमंत्री को विशेष तुकाराम पगड़ी भी भेंट की गयी।

भक्ति आंदोलन के प्रतिष्ठित संत तुकाराम की प्रशंसा करते हुए मोदी ने कहा कि उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज की तरह ‘राष्ट्र नायक’ के जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

खास प्रकार के राजस्थानी पत्थर से बना शिला मंदिर पत्थर की एक पटिया को समर्पित एक मंदिर है, जिस पर संत तुकाराम ने 13 दिनों तक ध्यान लगाया था। वारकारी पंढरपुर की तीर्थयात्रा शुरू करने से पहले शिला मंदिर में प्रार्थना करते हैं।

‘शिला मंदिर’ के समीप मंदिर में संत तुकाराम की एक नयी प्रतिमा भी स्थापित की गयी है।

संत तुकाराम अभंग के तौर पर पहचाने जाने वाली भक्तिमय कविताओं और कीर्तन के तौर पर पहचाने जाने वाले आध्यात्मिक गीतों के लिए प्रसिद्ध थे। महाराष्ट्र में वारकारी समुदाय के लिए उनकी रचनाएं बहुत अहम है। इंद्रायणी नदी के किनारे स्थित देहू संत तुकाराम का जन्म स्थान है।

प्रधानमंत्री मोदी ने संत तुकाराम महाराज पालखी मार्ग के साथ ही संत ज्ञानेश्वर महाराज पालखी मार्ग के अहम क्षेत्रों पर केंद्र द्वारा कराए जा रहे बुनियादी ढांचे के काम का भी जिक्र किया।

पंढरपुर की तीर्थयात्रा के लिए वारकारियों की आवाजाही आसान बनाने के वास्ते राजमार्गों के किनारे पैदल मार्ग बनाए जा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\