खेल की खबरें | वीर चोटरानी और अनहत सिंह विश्व स्क्वाश चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय स्क्वाश खिलाड़ी वीर चोटरानी और अनहत सिंह ने शुक्रवार को यहां अलग अलग अंदाज में अपने मुकाबले जीतकर विश्व चैम्पियनशिप क्वालीफाइंग टूर्नामेंट (एशिया) के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

कुआलालंपुर, 18 अप्रैल भारतीय स्क्वाश खिलाड़ी वीर चोटरानी और अनहत सिंह ने शुक्रवार को यहां अलग अलग अंदाज में अपने मुकाबले जीतकर विश्व चैम्पियनशिप क्वालीफाइंग टूर्नामेंट (एशिया) के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

दूसरी वरीयता प्राप्त चोटरानी ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए मलेशिया के मोहम्मद सयाफिक कमाल पर 9 . 11, 11 . 6, 11 . 6, 11 . 7 से जीत दर्ज की ।

वहीं महिलाओं के क्वार्टरफाइनल में 17 साल की पांचवीं वरीय अनहत ने दबदबे भरा प्रदर्शन करते हुए जापान की अकारी मिडोरिकावा को 11-1 11-7 11-5 से मात दी।

अब वह शनिवार को होने वाले सेमीफाइनल में आठवीं वरीयता प्राप्त हांगकांग की हेलेन तांग से भिड़ेंगी जिन्होंने भारत की तन्वी खन्ना को शिकस्त दी। तन्वी 5 . 11, 6 . 11, 12 . 10, 9 . 11 से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई ।

खन्ना ने पिछले मैच में हांगकांग की एन चिंग चेंग को हराया था ।

टूर्नामेंट के विजेता को नौ से 17 मई तक शिकागो में होने वाली विश्व चैम्पियनशिप में खेलने का मौका मिलेगा ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत में बढ़ने लगा पारा, केरल, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में आज बारिश-आंधी का अलर्ट; जानें दिल्ली और मुंबई में 23 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

\