देश की खबरें | उद्धव के नेतृत्व वाले शिवसेना के साथ मिलकर वीबीए लड़ेगा 2024 के सभी चुनाव: प्रकाश आंबेडकर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर ने सोमवार को कहा कि उनका संगठन 2024 में सभी चुनाव उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना धड़े के साथ गठबंधन में लड़ेगा।

अकोला, 20 फरवरी वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर ने सोमवार को कहा कि उनका संगठन 2024 में सभी चुनाव उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना धड़े के साथ गठबंधन में लड़ेगा।

महाराष्ट्र में 2024 में विधानसभा चुनाव होने हैं। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) सहित विभिन्न नगर निकायों के चुनाव भी लंबे समय से लंबित हैं।

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और प्रकाश आंबेडकर की वीबीए ने 23 जनवरी को गठबंधन की घोषणा की थी।

आंबेडकर ने तब कहा था कि गठबंधन फिलहाल शिवसेना (यूबीटी) और वीबीए के बीच है, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि महा विकास आघाड़ी (कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) के अन्य घटक भी इसमें शामिल होंगे।

निर्वाचन आयोग ने उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका देते हुए शुक्रवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले समूह को ‘‘शिवसेना’’ नाम और उसके चुनाव चिह्न ‘‘धनुष और बाण’’ आवंटित कर दिया था।

आयोग ने ठाकरे गुट को राज्य में हो रहे विधानसभा उपचुनावों के पूरा होने तक शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नाम और पिछले साल अक्टूबर में एक अंतरिम आदेश में आवंटित ‘‘मशाल’’ चुनाव चिह्न को रखने की अनुमति दी।

आंबेडकर ने सोमवार को यहां संवाददाताओं के एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘शिवसेना (यूबीटी) और वीबीए के बीच दोस्ती 2024 के विधानसभा चुनावों में बनी रहेगी और बीच में जो भी चुनाव होंगे, चुनावी गठबंधन बना रहेगा।’’

आंबेडकर ने यह भी कहा कि पुणे में चिंचवड विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए वीबीए-शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट ने कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है।

उन्होंने कहा कि इसलिए वीबीए निर्दलीय उम्मीदवार राहुल कलाटे का समर्थन कर रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज