खेल की खबरें | नस्लवाद के आरोपों के बाद वॉन बीबीसी के शो से बाहर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन को दो खिलाड़ियों द्वारा लगाये गए नस्लवाद के आरोपों के कारण बीबीसी के एक शो से बाहर कर दिया गया है ।
लंदन, छह नवंबर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन को दो खिलाड़ियों द्वारा लगाये गए नस्लवाद के आरोपों के कारण बीबीसी के एक शो से बाहर कर दिया गया है ।
वॉन बीबीसी फाइव लाइव्स के शो ‘ द टफर्स एंड वॉन क्रिकेट शो ’ पर पिछले 12 साल से विशेषज्ञ के तौर पर काम कर रहे थे ।
उन पर अजीम रफीक ने नस्लवाद का आरोप लगाते हुए दावा किया है कि वॉन ने उन पर और अन्य खिलाडि़यों पर 2009 में यार्कशर के एक मैच से पहले नस्लपरक टिप्पणी की थी ।
‘ डेली टेलिग्राफ’ के लिये एक कॉलम में वॉन ने स्वीकार किया कि रफीक के आरोपों में उनके बारे में ही बात की गई है लेकिन उन्होंने आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि वह खुद को बेकसूर साबित करने के लिये लड़ेंगे ।
वॉन ने एशियाई खिलाड़ियों के एक समूह से कहा था ,‘‘ तुम लोग बहुत ज्यादा हो गए हो । इसके लिये कुछ करना होगा ।’’
यह वाकया नाटिंघमशर के खिलाफ 2009 में यार्कशर के एक मैच से पहले का है ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)